Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों अपनी खराब सेहत और आर्थिक तंगी के चलते काफी परेशान हैं. लेकिन सोनू सूद और युवा निर्माता शरद चौधरी जैसे कुछ लोग उनकी मदद के लिए भी आगे आए हैं. लेकिन अब एक्टर ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उनकी इस हालत का फायदा उठा रहे हैं. वह उनके हाथ में पैसे पकड़ाकर वीडियो बनाते हैं और फिर बाद में चुपचाप पैसे वापिस ले लेते हैं. इस बात से परेशान उनकी दोस्त हेमा चौधरी ने अब लोगों से अपील की है कि वह उन्हें इस तरह परेशान न करें और न ही उनकी हालत का तमाशा बनाए.
वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर को लेकर कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में उनकी सेहत और आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया जा रहा है.उनकी इस हालत के बाद कुछ लोगों ने उन्हें काम देने की बात कही है. साथ ही सोनू सूद जैसे कई लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं. लेकिन अब शरद ने खुलासा किया है कि कुछ लोग उन्हें पैसे देकर वीडियो बनाते हैं और बाद में चुपचाप पैसे वापस ले लेते हैं.
शरद कपूर की मदद के लिए कई लोगों नहाथ बढ़ाया है.कहा जा रहा है कि उन्हें हॉलीवुड में भी काम करने का चांस मिला है, जिसकी शूटिंग वह ठीक होते ही शुरू करेंगे. कई लोग उनकी मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं, लेकिन अब अभिनेता ने कुछ ऐसे लोगों पर नाराजगी जताई है, जो मदद के नाम पर उनके साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. शरद का आरोप है कि कुछ लोग उनके हाथ में पैसे थमाते हैं, वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और फिर बाद में वही पैसे वापस ले लेते हैं.
शरद ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा
दोस्त ने लगाई गुहार (फोटो साभार :instagram@official_bezubaantrust)
वीडियो बनाकर पैसे वापस ले लेते हैं लोग
बता दें कि शरद कपूर की दोस्त और बेजुबान ट्रस्ट से जुड़ी हेमा चौधरी शरद की इस परेशानी के बाद सामने आई हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि अभिनेता को परेशान करना बंद करें और उनकी हालत का तमाशा न बनाएं.