Last Updated:
JNU New VC Appointment: देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के लिए सरकार को एक वाइस चांसलर की तलाश है. जिसके लिए शिक्षा मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है. आइए जानते हैं कि कौन इस महत्वपूर्ण पद के लिए आवेदन कर सकता है.
JNU New VC Appointment: इस पोस्ट के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक करना है.
JNU New VC Appointment: देश की प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), दिल्ली ने अगले कुलपति पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार शिक्षा मंत्रालय के ‘समर्थ’ (SAMARTH) पोर्टल vcrec.samarth.ac.in के माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक है. आाधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कुलपति पद के लिए आवेदकों के पास हाई लेवल स्किल, इंटीग्रिटी और संस्थान के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए.
जेएनयू के कुलपति पद के लिए चुने गए उम्मीदवार को 2 लाख 10 हजार रुपये महीने का निश्चित मासिक वेतन मिलेगा. इसके साथ ही 11250 रुपये का विशेष भत्ता और अन्य लागू भत्ते भी मिलेंगे. भर्ती सूचना शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in और JNU के आधिकारिक पोर्टल jnu.ac.in पर जारी की गई है.
जेएनयू कुलपति पद के लिए योग्यता
जेएनयू का कुलपति बनने के लिए उम्मीदवारों को एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद होना जरूरी है. जिसके पास किसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव हो.
किसी प्रतिष्ठित रिसर्च और शैक्षणिक प्रशासनिक संगठन में 10 साल का अनुभव रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं.
आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु, आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
आवेदन कैसे करें?
इस पद के लिए आवेदन ऑनलाइन SAMARTH Recruitment Portal के माध्यम से करना होगा. आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.
- सबसे पहले शिक्षा मंत्रालय के SAMARTH Recruitment Portal vcrec.samarth.ac.in पर जाएं
- JNU Vice Chancellor Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- पोर्टल पर मांगी गई जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें
- अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जानकारी भरें
- अपने 10 साल के अनुभव और पढ़ाई का अनुभव से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी चेक करें और आवेदन सबमिट कर दें
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और सबमिशन की कॉपी डाउनलोड करके रख लें
- आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें. अनुभव और उपलब्धियों से जुड़े दावों के समर्थन में जरूरी डॉक्यूमेंट्स जरूर अपलोड करें.
फरवरी में खत्म होगा शांतिश्री का कार्यकाल
बता दें कि जेएनयू की वर्तमान वाइस चांसलर प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित का पांच साल का कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होने वाला है. इसी को देखते हुए मंत्रालय ने नए वाइस चांसलर की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है.