नई दिल्ली. मशहूर निर्देशक करण जौहर आगामी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन की वापसी के लिए तैयार हैं. मंगलवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर सीरीज की मुख्य अभिनेत्री अनन्या पांडे का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बेला (बे) के किरदार में नजर आ रही हैं.
वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “दिन को जी भरकर जियो, क्योंकि वह फिर से धमाका करने आ गई है. वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का नया सीजन 17 दिसंबर से स्ट्रीम होगा.”
करण जौहर ने किया कंफर्म
अनन्या पांडे की सीरीज का दूसरा सीजन
बे की कास्ट
उन्होंने आगे कहा, “प्राइम वीडियो के साथ दोबारा जुड़कर हम काफी उत्साहित हैं, ताकि दर्शकों को ‘बे’ की जिंदगी का एक नया चैप्टर दिखा सकें, जहां वो और उसकी प्यारी बहनें हंसी, इमोशन और खूब सारे धमाल से भरे एक और सफर पर निकलेंगी.” कोलिन डी’कुन्हा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. उनके अलावा इसमें श्रुति हासन इस सीजन से जुड़ रही हैं. इसके साथ ही वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी अहम किरदारों में दिखेंगे.
8 एपिसोड वाली सीरीज
आठ एपिसोड वाली इस सीरीज को करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ 17 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में स्ट्रीम होगी.