श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का पहला गाना रिलीज, ‘जी जी रे जी’ मचा रहा धूम, एक्ट्रेस ने लावणी डांस से लूट ली महफिल

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का पहला गाना रिलीज, ‘जी जी रे जी’ मचा रहा धूम, एक्ट्रेस ने लावणी डांस से लूट ली महफिल


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ में एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं. फिल्म का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज हो गया है. फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ में श्रद्धा ने पारंपरिक लावणी डांस करके हर किसी का ध्यान खींचा है. इस डांस को सीखना और पर्दे पर उतारना उनके लिए आसान नहीं था. खुद श्रद्धा ने इसे बहुत चैलेंजिंग एक्सपीरियंस बताया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गाने ने आते ही मचा दी धूम

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज हो चुका है, जिसमें श्रद्धा कपूर लावणी करती नजर आ रही हैं. इस पारंपरिक डांस फॉर्म में श्रद्धा कपूर ने तहलका मचा दिया है. पहले फिल्म का टीजर देखने के बाद लोगों की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई थी.

श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड बायोग्राफिकल ड्रामा ‘ईठा’ का पहला गाना सामने आ चुका है. जल्द ही ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की रिलीज से चंद दिन पहले ही मेकर्स ने पहला गाना जारी कर दिया है जिसमें श्रद्धा कपूर का डांस के प्रति जुनून साफ नजर आ रहा है. इस गाने में एक्ट्रेस अपना जज्बा दिखाती हुई नजर आ रहा हैं.

रिलीज हुआ ‘ईठा’का पहला गाना

श्रद्धा कपूर का गाना सामने आते ही वायरल हो गया है. इस गाने में श्रद्धा कपूर का डांस आपको दीवाना बना देगा. श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म और गाने के लिए अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि लावणी की लय, उसके खास एक्सप्रेशन और डांस की एनर्जी ने उन्हें काफी इंप्रेस किया. एक्ट्रेस ने पूरी एनर्जी इस गाने में झोंक दी और उनकी परफॉर्मेंस से साफ जाहिर हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस डांस फॉर्म में एक अलग ही अट्रेक्शन है, जो सीधे दर्शकों से जुड़ता है. हालांकि, एक महान कलाकार की दुनिया में कदम रखना उनके लिए जितना रोमांचक था, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी रहा.

गाने के पीछे छिपी है कहानी

एक्ट्रेस ने बताया कि ‘जी जी रे जी’ सिर्फ एक डांस नंबर नहीं है, बल्कि फिल्म की कहानी में एक अहम मोड़ को दिखाता है. इस गाने के पीछे एक खास कहानी छिपी है, जो उस महान कलाकार की जिंदगी के महत्वपूर्ण पल को सामने लाती है. श्रद्धा को उम्मीद है कि दर्शक इस गाने में पूरी टीम की मेहनत और उनके प्रयासों को महसूस कर पाएंगे.वहीं, फिल्म का संगीत तैयार करने वाली मशहूर जोड़ी अजय-अतुल ने बताया कि ‘ईठा’ जैसी फिल्म में संगीत केवल मनोरंजन के लिए नहीं हो सकता. उसे कहानी, किरदार और उनकी भावनाओं का हिस्सा बनना जरूरी है. उनके मुताबिक, ईठा का किरदार सिर्फ मंच पर नजर आने वाली एक कलाकार नहीं था, बल्कि उसमें गजब की हिम्मत, खूबसूरती और आत्मविश्वास भी था. इसी बात को ध्यान में रखते हुए ‘जी जी रे जी’ का संगीत तैयार किया गया है.

श्रेया घोषाल ने दी है आवाज

अजय-अतुल ने गाने के बोल लिखने वाले अमिताभ भट्टाचार्य और इसे अपनी आवाज देने वाली श्रेया घोषाल की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने काम से गाने को और खूबसूरत बना दिया. साथ ही श्रद्धा कपूर की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने डांस के हर अंदाज और हर भाव को सही तरीके से पेश करने के लिए काफी मेहनत की है.गाने की कोरियोग्राफी करने वाली वैभवी मर्चेंट ने भी श्रद्धा की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि एक कलाकार मंच पर आने से पहले कई तरह के संघर्षों और भावनाओं से गुजरता है, लेकिन जैसे ही वह दर्शकों के सामने आता है, वह खुद को पूरी तरह अपनी कला में डुबो देता है. इसी सोच को ध्यान में रखकर ‘जी जी रे जी’ की कोरियोग्राफी तैयार की गई है. वैभवी के मुताबिक, श्रद्धा ने इस डांस को सीखने और हर स्टेप को बेहतर बनाने में शानदार समर्पण दिखाया है.

बता दें कि ‘जी जी रे जी’ फिल्म ‘ईठा’ का पहला गाना है. इसे अजय-अतुल ने कंपोज और प्रोड्यूस किया है. इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जबकि श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं और इसे दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं.’ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



Source link