Last Updated:
Varanasi News: धर्म नगरी काशी में टूरिज्म के कई ठिकाने है. वाराणसी का अस्सी घाट भी उनमें से एक है. यहां सुबह ए बनारस के साथ यहां शाम की गंगा आरती के दीदार के लिए हर दिन हजारों पर्यटक आते है. इसके अलावा भी पुरे दिन यहां भारी भीड़ होती है. पर्यटकों के भीड़ के कारण अस्सी घाट के आस पास के इलाकों में जाम की समस्या भी आम हो गई है.
वाराणसी: धर्म नगरी काशी में टूरिज्म के कई ठिकाने है. उनमें से एक वाराणसी का अस्सी घाट भी है. यहां सुबह-ए-बनारस के साथ शाम की गंगा आरती के दीदार के लिए हर दिन हजारों पर्यटक आते है. इसके अलावे, पुरे दिन यहां भारी भीड़ होती है. पर्यटकों के भीड़ के कारण अस्सी घाट के आसपास के इलाकों में जाम की समस्या भी आम हो गई है. इसे खत्म करने के लिए अस्सी घाट पर हाईटेक मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण हो रहा है. घाट के करीब बन रहे इस मल्टीलेवल पार्किंग में 200 चार पहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा.
नगर निगम के जनसम्पर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया की इस मल्टीलेवल पार्किंग में फूड कोर्ट, शौचालय सहित कई सुविधाएं होंगी. उन्होंने बताया की इस मल्टीलेवल पार्किंग का 75 फीसदी काम लगभग पूरा हो गया है. अगले दो महीने में इसके निर्माण का काम पूरा कर लिया जाएगा. उनका कहना है कि इसके बनने से शहर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेंगी. साथ ही, यहां पर्यटकों को घूमने से लेकर खाने तक की अच्छी व्यवस्था होगी.
9.84 करोड़ रूपये होंगे खर्च
बताते चलें की मल्टीलेबल पार्किंग के निर्माण पर 9.84 करोड़ रूपये खर्च हो रहें है. इसके निर्माण के बाद अस्सी, भदैनी सहित आस पास के इलाके में सड़क किनारे खड़े वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी. इसके निर्माण का काम कार्रदाई संस्था कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनसर्विसेज कर रही है. इस मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत अस्सी घाट पर हो रहा है. बताते चलें की साल 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हाईटेक मैकेनाइज्ड मल्टीलेबल फोर व्हीलर पार्किंग की आधारशिला रखी थी.
मौजूदा पार्किंग की कैपिसिटी कम
वाराणसी के अस्सी घाट पर वैसे तो पहले से नगर निगम द्वारा एक कार पार्किंग संचालित की जा रही है. लेकिन उसकी कैपिसिटी कम है. लेकिन, अब उस स्टैंड के जगह नगर निगम 6 लेवल पार्किंग का निर्माण करा रही है. जिससे आने वाले समय में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा. इस पार्किंग के एक हिस्से में फूड कोर्ट भी होगा. इस फूड कोर्ट में कई दुकाने होंगी. जिसमें आप बनारसी चाट के साथ पूड़ी कचौड़ी और दूसरे बनारसी व्यंजन का स्वाद चख पाएंगे. यह फूड कोर्ट अस्सी घाट के तरफ होगा. जहां से पर्यटक गंगा के लहरों को निहारते हुए बनारसी व्यंजन का लुफ्त उठायेंगे, जो पर्यटकों को नया अनुभव करायेगा.