हेड को SRH ने क्यों किया रीलिज? IPL रिटेंशन से पहले मिनी ऑक्शन में क्या प्लान?
Last Updated:
Travis Head: ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2027 में खेलने से इनकार कर दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल का हवाला देते हुए ऑस्ट्रेलियाई खब्बू बल्लेबाज ने ये फैसला लिया. इसका मतलब कि 14 करोड़ रुपये के एक्स्ट्रा पर्स के साथ अब हैदराबाद गोवा में अगले महीने होने वाले मिनी ऑक्शन में उतरेगी.
ट्रेविस हेड ने आईपीएल 2027 में खेलने से इनकार कर दिया है.
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 में ट्रेविस हेड का न होना यानी सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत का न होना. ऐसा नहीं है कि टीम में ओपनर्स की कमी है. अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन अब सलामी जोड़ी बनाएंगे, लेकिन जो आईपीएल के गेंदबाजों के भीतर जो खौफ ‘ट्रेविषेक’ का था. अब वो शायद ही दोबारा किसी और के सामने होने से नजर आए. कुछ लोगों को अब भी ये बात समझ नहीं आ रही कि आखिर सनराइजर्स हैदराबाद अपने सबसे बड़े खिलाड़ी को रीलिज कैसे कर सकता है.
हेड को SRH ने मजबूरी में रीलिज किया
दरअसल, ट्रेविस हेड ने खुद आईपीएल 2027 में न खेलने की इच्छा जाहिर की थी. हेड ने तर्क दिया था कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के साथ उनका साल 2027 का कैलेंडर पूरी तरह व्यस्त है, ऐसे में वह आईपीएल में दो महीने का वक्त नहीं दे सकते. हेड की इच्छा जानने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पास सिवाय रिटेंशन डेट की डेडलाइन से पहले उन्हें रीलिज करने का ही एकमात्र विकल्प था.
SRH से पहले RCB के लिए खेलते थे हेड
सनराइजर्स हैदराबाद से पहले ट्रेविस हेड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते थे. आरसीबी के लिए आईपीएल 2016 और 2017 में उन्होंने क्रमश: तीन और सात मैच खेले थे. जिसमें 54 और 151 रन बनाए. इसके बाद अगले छह साल वह आईपीएल से गायब रहे. आईपीएल 2024 के लिए उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने छह करोड़ 80 लाख की मोटी रकम देकर खरीदा था.
टूट गई हेड-अभिषेक की खतरनाक जोड़ी
बीते तीन सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे ट्रेविस हेड ने कुल 43 मैच में 176.14 की स्ट्राइक रेट और 32.95 के औसत से 1351 रन बनाए, लेकिन SRH के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि अभिषेक शर्मा के साथ उनकी शानदार साझेदारी रही. इन दोनों की जोड़ी ने न केवल IPL में बल्कि पूरे T20 क्रिकेट में ओपनिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया. रन ‘ट्रेविशेक’ (ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा) की जोड़ी बनाने के मामले में शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के बाद दूसरी सबसे सफल जोड़ी है , इन्होंने 42 पारियों में 46.14 के औसत से 1892 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतकीय और 9 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं.
ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 में नहीं खेलेंगे
ऑक्शन से पहले हैदराबाद के ट्रेड
SRH ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को हासिल करने के लिए लेग-स्पिनर जीशान अंसारी को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया है, इसके अलावा उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स के बदले चेन्नई सुपर किंग्स से तेज गेंदबाजों की जोड़ी खलील अहमद और नाथन एलिस को भी अपनी टीम में शामिल किया है. साथ ही हर्षल पटेल को चार करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड कर लिया.