कपिल सिब्बल नोटिस जारी करने की मांग करते रह गए, CJI सूर्यकांत ने कहा, 9 दिसंबर को आइए

कपिल सिब्बल नोटिस जारी करने की मांग करते रह गए, CJI सूर्यकांत ने कहा, 9 दिसंबर को आइए


होमताजा खबरदेश

कपिल सिब्बल नोटिस जारी करने की मांग करते रह गए, CJI सूर्यकांत ने कहा, 9 को आइए

Last Updated:

सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की याचिका पर सुनवाई 9 दिसंबर तक टाल दी है. वकील कपिल सिब्बल ने नोटिस जारी करने की मांग की थी, जिसे सीजेआई सूर्यकांत ने फिलहाल खारिज कर दिया.

Zoom

कपिल सिब्बल नोटिस जारी करने की मांग करते रह गए, CJI सूर्यकांत ने कहा, 9 दिसंबर को आइए

सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के नेताओं की याचिका पर सुनवाई 9 दिसंबर तक टाल दी है. राहुल गांधी और इंडी ब्लॉक के नेताओं की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में पेश हुए थे, हालांकि सीजेआई सूर्यकांत ने उन्हें नई तारीख देते हुए 9 दिसंबर को आने को कहा.

इंडी गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. जिसकी सुनवाई आज 17 नवंबर को CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने की. इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने सुनवाई को 9 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया.

इस दौरान इंडिया गठबंधन की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने नई अर्जी पर नोटिस जारी करने की मांग की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल खारिज कर दिया. इस अर्जी में चुनाव आयोग से 48 सवालों के जवाब मांगे गए हैं. INDIA गठबंधन की इस अपील पर सुप्रीम कोर्ट अब 9 दिसंबर को सुनवाई करेगा.

बता दें कि चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल खड़े करने वाली कई अन्य याचिकाएं भी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं, ऐसे में इंडी गठबंधन की इस नई अर्जी को भी उन्हीं में शामिल कर लिया गया है. बाकी अन्य मुख्य याचिकाओं के साथ ही 48 सवालों वाली इस अर्जी पर भी अब एक साथ ही सुनवाई होगी.

कपिल सिब्बल पहले भी जता चुके हैं निराशा

यह इनकार वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के लिए एक और झटका है. इससे पहले कपिल सुप्रीम कोर्ट के रवैये पर निराशा जता चुके हैं. उन्होंने एसआईआर को लेकर बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने और फिर वहां से खाली हाथ लौटने को लेकर हताशा जताई थी. उन्होंने कहा कि न्यायपालिका से राहत मिलने की उन्हें बहुत कम उम्मीद है.

सिब्बल ने कहा, “मैं बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाते-जाते थक गया हूं. मैं अपनी बात कर रहा हूं. मेरा मानना है कि वहां जाने का कोई फायदा नहीं है. मुझे भारत के सुप्रीम कोर्ट से ज्यादा उम्मीद नहीं है.”

बता दें कि मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल की गहरी हताशा पर सुप्रीम कोर्ट ने भी जवाब दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने बेहद संवेदनशील और दो टूक रुख अपनाते हुए रविवार को एक विशेष सुनवाई के दौरान सिब्बल को भरोसा दिलाया. शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि वह न्यायपालिका और अपनी संस्था में सिब्बल का डिगता भरोसा हर हाल में बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link