JDU में संगठन की नई टीम तैयार, श्याम रजक से मनीष वर्मा तक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

JDU में संगठन की नई टीम तैयार, श्याम रजक से मनीष वर्मा तक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट


पटना. बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. निखिल मंडल, कोमल सिंह और शालिनी मंडल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे.

संगठन में किए गए बदलाव के तहत अनिल हेगड़े को उत्तर-पूर्व का सह प्रभारी बनाया गया है. श्याम रजक को महाराष्ट्र का प्रभारी और मनीष वर्मा को ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, महासचिव रामसेवक सिंह को झारखंड और हर्षवर्धन सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया है.

इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

JDU ने अशोक राम को अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर चंद्रवंशी को EBC प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, आफाक अहमद खान को महासचिव के साथ मुख्यालय, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. महिला विंग की जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां प्रवीण को दी गई है. पार्टी के इस संगठनात्मक फेरबदल को अलग-अलग राज्यों और सामाजिक वर्गों में संगठन को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

JDU की नई टीम, देखें लिस्ट

श्रवण कुमार: उत्तर प्रदेश प्रभारी बने रहेंगे
अनिल हेगड़े: उत्तर-पूर्व के सह प्रभारी
अशोक राम: अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
श्याम रजक: महाराष्ट्र प्रभारी
आफाक अहमद खान: महासचिव, मुख्यालय, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी
मनीष वर्मा: ओडिशा प्रभारी
चंदेश्वर चंद्रवंशी: EBC प्रकोष्ठ के प्रभारी
हर्षवर्धन सिंह: गोवा प्रभारी
रामसेवक सिंह: झारखंड प्रभारी
कहकशां प्रवीण: महिला विंग की प्रभारी

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राष्ट्रीय प्रवक्ता: निखिल मंडल, कोमल सिंह और शालिनी मंडल

उत्तर प्रदेश प्रभारी: श्रवण कुमार

उत्तर-पूर्व सह प्रभारी: अनिल हेगड़े

महाराष्ट्र प्रभारी: श्याम रजक

ओडिशा प्रभारी: मनीष वर्मा

झारखंड प्रभारी: रामसेवक सिंह

गोवा प्रभारी: हर्षवर्धन सिंह

अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष: अशोक राम

EBC प्रकोष्ठ प्रभारी: चंदेश्वर चंद्रवंशी

महासचिव, मुख्यालय, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर: आफाक अहमद खान

महिला विंग प्रभारी: कहकशां प्रवीण



Source link