Last Updated:
Dehradun Famous Momo: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डिस्पेंसरी रोड पर स्थित रोज कैफे मोमो लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, जहां गरमा गरम जूसी मोमो और दही के शोले की जबरदस्त डिमांड रहती है. पिछले 17 सालों से चल रही यह फास्टफूड की दुकान अपने स्वाद के दम पर आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. दुकानदार रामदास ने बताया कि उनकी दुकान पलटन बाजार में 1953 से है लेकिन उन्होंने फ़ास्टफ़ूड का काम 17 साल पहले शुरू किया था.
Dehradun: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डिस्पेंसरी रोड पर स्थित रोज कैफे मोमो लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, जहां गरमा गरम जूसी मोमो और दही के शोले की जबरदस्त डिमांड रहती है. पिछले 17 सालों से चल रही यह फास्टफूड की दुकान अपने स्वाद के दम पर आज भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. दुकानदार रामदास ने बताया कि उनकी दुकान पलटन बाजार में 1953 से है लेकिन उन्होंने फ़ास्टफ़ूड का काम 17 साल पहले शुरू किया था.
उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी रोड पर स्थित इस दुकान पर भीड़ लगी रहती है. खासकर लोग अपने परिवार के साथ जब शॉपिंग करने आते है तो दुकान पर जरूर पहुंंचते है. शाम को घूमने के लिए बाजार की तरफ निकलने वाले लोग भी पहुंंचते हैं. इसके अलावा, दूर-दूर से भी लोग आते है. उनकी मोमाे काफी मशहूर है. उनका कहना है कि देहरादून के अलावा मसूरी और दूसरे राज्यों से भी टूरिस्ट उनकी दुकान पर विजिट करते हैं.
तीसरी पीढ़ी संभाल रही दुकान
दुकानदार रामदास ने बताया कि ब्रेड के दही के शोले वह तैयार करते हैं. पहले उन्होंने इस दुकान को संभाला और अब उनकी तीसरी पीढ़ी की दुकान संभाल रही है. उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हैं मोमो. रामदास बताते हैं कि उनके पास पनीर, चीज समेत कई फ्लेवर में मोमो हैं. वहीं, ग्राहक गुड़िया ने कहा कि गए अपनी माता के साथ शॉपिंग करने के लिए आई थी और उन्हें भूख लगी तो वह यहां इस रेस्टोरेंट में खाने के लिए बैठ गई. उन्होंने कहा कि यह दुकान की यादों से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा कि फास्ट फूड की शौकीनों के लिए यह एक अच्छी जगह है क्योंकि यहां कई वैरायटी में फास्ट फूड मिलते हैं.
80 रुपए प्रति प्लेट मोमो
उन्होंने कहा कि यहां के जूसी मोमो पसंद है. बचपन से ही भैंस का स्वाद लेते आई है और कॉलेज के दिनों में तो वह अपने दोस्तों के साथ यहां अक्सर आती थी. गुड़िया बताती हैं कि यहां उन्होंने पहली बार दही के शोले भी ट्राई किए हैं. जिन्हें वह इंस्टाग्राम रील पर देखी थी और देहरादून में उन्हें कहीं और यह चीज नहीं मिली. अगर आपको भी इनका स्वाद लेना है तो आप डिस्पेंसरी रोड राजीव गांधी कांप्लेक्स के सामने ही इस दुकान को देख सकते हैं. जहां 80 रुपए प्रति प्लेट में मोमो की प्लेट मिल जाएगी.