Last Updated:
24 September ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों को आज सावधानी से आगे बढ़ना होगा, नौकरी-व्यापार में विवाद के योग हैं. वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े कारोबारी फैसले से बचें.
Aaj Ka Singh Rashifal 24 September 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी से आगे बढ़ने वाला रहेगा. 24 सितंबर 2026 गुरुवार को घनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. शुक्र धन भाव में अच्छी स्थिति में रहकर लाभ के योग बना रहे हैं, लेकिन चंद्रमा और राहु के साथ ग्रहण योग बनने से कुछ परेशानियां भी सामने आ सकती हैं. कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर रहने के कारण अचानक आने वाली समस्याओं को लेकर सतर्क रहना होगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतनी होगी. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से बहस या विवाद करने से बचें, वरना परेशानी बढ़ सकती है. कार्यस्थल पर नियमों का पालन करें और किसी भी तरह के नियम विरुद्ध काम से दूरी रखें. लापरवाही नौकरी के लिए नुकसानदायक हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में नियमितता बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. चंद्रमा और राहु की स्थिति के कारण ग्रहण योग बन रहा है, जिससे कारोबार में अचानक नुकसान या परेशानी की स्थिति बन सकती है. ऐसे में किसी बड़े कारोबारी फैसले को लेने से बचना बेहतर रहेगा. अवैध व्यापार, नियमों की अनदेखी या ग्राहकों के साथ किसी तरह का छल करना भारी पड़ सकता है. कारोबार में पारदर्शिता रखें और लेनदेन में पूरी सावधानी बरतें.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में भी आज सतर्क रहने की जरूरत है. किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने की संभावना बन सकती है, जिससे शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक तनाव भी हो सकता है. लापरवाही करने के बजाय अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. परिजनों, रिश्तेदारों या मित्रों के साथ बातचीत करते समय सावधानी रखें. किसी करीबी की बात या व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है, जिससे रिश्तों में वैचारिक मतभेद होने की संभावना है. इसलिए छोटी बातों को बढ़ाने से बचें. प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा. दिन न ज्यादा अच्छा रहेगा और न ही बहुत खराब, लेकिन प्रेम संबंधों में भी संयम और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा.
आज के शुभ अंक एवं उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 7 अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 4, 6 और 9 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज के दिन सात प्रकार के धान अपने ऊपर से उतारकर नदी में प्रवाहित करना और कुबेर की पूजा-आराधना करना लाभकारी रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.