Bharatpur News: भरतपुर के केवलादेव पार्क का बदलेगा अंदाज, दक्षिण कोरिया के इस मॉडल के तर्ज पर होगा विकास

Bharatpur News: भरतपुर के केवलादेव पार्क का बदलेगा अंदाज, दक्षिण कोरिया के इस मॉडल के तर्ज पर होगा विकास


Last Updated:

Keoladeo National Park Development: भरतपुर के विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क को अंतरराष्ट्रीय इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए दक्षिण कोरिया के जेजू मॉडल की तर्ज पर पार्क में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने और नेचर ट्रेल विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जा रही है. योजना के तहत पर्यटकों को पार्क की जैव विविधता, दुर्लभ पक्षियों और प्राकृतिक वातावरण को करीब से देखने का अवसर मिलेगा. साथ ही स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा. पार्क की अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग और वन्यजीव संरक्षण को भी प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा केवलादेव को मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड से बाहर लाने की संभावनाओं पर भी काम होगा.

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क को पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए दक्षिण कोरिया के जेजू मॉडल की तर्ज पर पार्क के विकास की संभावनाएं तलाशी जा रही है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य केवलादेव में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाना और प्राकृतिक विरासत का संरक्षण करना है.

इसके तहत पार्क में आने वाले पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाने के लिए विशेष नेचर ट्रेल विकसित करने की योजना पर काम किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत स्थानीय लोगों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सके और पार्क के संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके. इसके साथ ही पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने, प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने और पार्क की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे.

नेचर ट्रेल विकसित होने से पर्यटकों को होगा फायदा

नेचर ट्रेल विकसित होने से पर्यटकों को केवलादेव की जैव विविधता, विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और प्राकृतिक वातावरण को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा. इससे पक्षी प्रेमियों वन्यजीव फोटोग्राफरों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यह स्थान और अधिक आकर्षक बन सकेगा. वहीं पर्यटन गतिविधियों में स्थानीय लोगों को शामिल करने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा केवलादेव नेशनल पार्क को मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड से बाहर लाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा.

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल में शामिल है केवलादेव 

पार्क की पारिस्थितिकी, जल प्रबंधन, जैव विविधता और संरक्षण से जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रामसर साइट और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में अपनी पहचान रखता है. इस पूरी पहल का उद्देश्य केवलादेव को एक प्रमुख इको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है. जहां पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए इस प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके.



Source link