हिमाचल में कामधेनु दूध के दाम में बढ़ोतरी, 4 रुपये हुआ महंगा, पनीर और दही की कीमतें भी बढ़ाईं

हिमाचल में कामधेनु दूध के दाम में बढ़ोतरी, 4 रुपये हुआ महंगा, पनीर और दही की कीमतें भी बढ़ाईं


Last Updated:

Himachal Milk Rates: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कामधेनु के व्यासधेनु ब्रैंड ने दूध, दही और पनीर के दाम बढ़ाए हैं. दूध अब चार रुपये महंगा होकर सत्तर रुपये लीटर मिलेगा. इससे पहले, अमूल और मदर डेयरी ने भी चार रुपये प्रति लीटर इजाफा किया था.

Zoom

हिमाचल प्रदेश में दूध के दामों में इजाफा.

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश में भी दूध के दामों में इजाफा हुआ है. अमूल, मदर डेयरी के बाद अब कामधेनु का व्यासधेनु ब्रैंड का दूध, दही और पनीर भी महंगा हो गया है औऱ इसमे करीब चार रुपये की बढोतरी की गई है. ऐसे में अब लोगों को महंगाई का झटका लगा है.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर में कामधेनु हितकारी मंच ने व्यासधेनु दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं. पहले पाउच वाला दूध 66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, अब यह 70 रुपये मिलेगा. पनीर के दाम में 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. पहले 350 रुपये किलो मिलने वाला पनीर 400 रुपये किलो मिलेगा. साथ ही दही की कीमत में 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई है. पहले दही 100 रुपये किलो मिलता था और अब 120 रुपये किलो दही मिलेगा. कामधेनु हितकारी मंच के महासचिव जीतराम कौंडल ने बताया कि दाम में की गई बढ़ोतरी का लाभ सीधे किसानों को दिया जाएगा.

अमूल और मदर डेयरी ने भी बढ़ाए थे दाम

हाल ही में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध के दाम ₹4 प्रति लीटर बढ़ाए थे और अब यह ₹76 प्रति लीटर बिक रहा है. साथ ही गाय के दूध में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा करते हुए अब यह ₹65 प्रति लीटर हो गया है. वहीं, टोंड दूध ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद ₹62 प्रति लीटर बिक रहा है. अमूल का फुल क्रीम दूध भी चार रुपये की बढ़ौतरी के साथ अब 76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. उधर, वेरका ने भी पंजाब में दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर इजाफा किया था.



Source link