इंडियन ऑटो मार्केट में प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी सेगमेंट के अंदन हाल ही में एक नई एंट्री हुई थी. हम Kia Sorento की बात कर रहे हैं. सितंबर 2026 में 27.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई इस एसयूवी को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
अपनी दमदार रोड प्रेजेंस, एडवांस तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के दम पर ये बहुत ही कम समय में देश की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली बड़ी एसयूवी (4.5m–5.0m सेगमेंट) की सूची में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं, ये अब इंडियन मार्केट में किआ की चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन चुकी है. आइए सेल्स रिपोर्ट से लेकर इसकी डिजाइन और परफॉरमेंस तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
Kia Sorento की बंपर मांग
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में बुकिंग शुरू होने के बाद से अब तक Kia Sorento के होलसेल डिस्पैच 4,500 यूनिट के आंकड़े को पार कर चुके हैं. अकेले अक्टूबर महीने में इसकी 2,148 यूनिट बिकी हैं, जो कंपनी की कुल मासिक बिक्री का 6.42 प्रतिशत है. इसके साथ ही किआ 3 साल बाद 70 प्रतिशत तक एश्योर्ड बायबैक और 90 मिनट एक्सप्रेस सर्विस जैसे प्रीमियम प्रोग्राम भी दे रही है.
डिजाइन और इंटीरियर
4,815 मिमी लंबाई और 2,815 मिमी व्हीलबेस के साथ Kia Sorento का डिजाइन बेहद मस्कुलर और आकर्षक है. इसमें बॉक्सी सिल्हूट, स्टारमैप एलईडी टेल लैंप्स, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और क्रोम गार्निश मिलता है. ये 6-सीटर (सेकंड-रो कैप्टन सीट्स) और 7-सीटर (60:40 स्प्लिट सीट्स) विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें थर्ड-रो तक आसान पहुंच के लिए वन-टच वॉक-इन फंक्शन दिया गया है.
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल 12.3-इंच एचडी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट और सेकंड-रो वेंटिलेटेड सीट्स, 12-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग शामिल हैं. ये रियल-टाइम जनरेटिव AI असिस्टेंट (Hey Kia) और 85 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ आती है. सेफ्टी के लिए इसमें 30 लेवल 2+ ADAS फीचर्स, 10 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, डिजिटल IRVM और रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट दिए गए हैं.
इंजन और माइलेज
ये एसयूवी दो पावरट्रेन विकल्पों में आती है. पहला 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 193 PS की पावर और 442 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जुड़ा है. दूसरा 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड सेटअप है, जो 180 PS इंजन और 65 PS इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन देता है.
दोनों वर्जन AWD विकल्प के साथ आते हैं. हाइब्रिड वेरिएंट 19.6 km/l (2WD) और डीजल 17.66 km/l (2WD) तक का ARAI क्लेम्ड माइलेज प्रदान करते हैं.