ऋषिकेश में हाईवे पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, अभी तक 8 की मौत, 35 लोग थे सवार

ऋषिकेश में हाईवे पर यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, अभी तक 8 की मौत, 35 लोग थे सवार


Last Updated:

ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 35 लोग सवार थे. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है.

Zoom

ऋषिकेश में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी.

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास सुबह एक यात्री बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई (गदेरे) में गिर गई. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे गूलर बाजार के समीप हुआ. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. बस में लगभग 30 से 35 लोग सवार थे. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 20 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

पुलिस को सुबह मिली हादसे की सूचना
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से बस संख्या UK09PA9779 के गूलर के पास खाई में गिरने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मुनि की रेती थाने के साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ. हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस और SDRF के जवान खाई में उतरे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी थी.

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई बस
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद यात्रियों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और SDRF की टीमों को खाई में उतरकर बचाव अभियान चलाना पड़ा. अब तक करीब 20 घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. मौके पर SDRF की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. फायर सर्विस के जवान भी पुलिस और SDRF के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं.



Source link