आपका नाम भी सीमा है तो दिल्ली ट्रेड फेयर पहुंच जाइए, सिर्फ ID दिखाने पर मिलेगा 1000 रुपये का खास तोहफा

आपका नाम भी सीमा है तो दिल्ली ट्रेड फेयर पहुंच जाइए, सिर्फ ID दिखाने पर मिलेगा 1000 रुपये का खास तोहफा


होमताजा खबरDelhi

आपका नाम भी सीमा है तो दिल्ली ट्रेड फेयर पहुंच जाइए, ID दिखाने पर मिलेगा तोहफा

Last Updated:

Delhi Fair Offer For Women Named Seema: दिल्ली के IITF मेले में सीमा ब्रांड के स्टॉल पर सीमा नाम की महिलाओं को एक हजार रुपये का नेकबैंड मुफ्त दिया जा रहा है. ब्रांड के पचास साल पूरे होने पर यह अनोखी पहल की गई है. ऑफर अवेल करने के लिए सीमा नाम की महिलाओं को अपना पहचान-पत्र लेकर जाना होगा.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली. दिल्ली के भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में इन दिनों कई तरह के प्रोडक्ट और अनोखे ऑफर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. लेकिन यहां एक ऐसा स्टॉल भी है, जहां किसी प्रोडक्ट को खरीदने पर नहीं, बल्कि एक खास नाम होने पर तोहफा दिया जा रहा है. जी हां, अगर आपका नाम सीमा है तो आपको इस स्टॉल पर करीब 1000 रुपये की कीमत वाला नेकबैंड बिल्कुल मुफ्त मिल सकता है. इसके लिए आपको बस अपना वैध सरकारी पहचान पत्र दिखाना होगा, जिसमें आपका नाम सीमा लिखा हो.

बहन के नाम से शुरू हुआ कारोबार
इस अनोखी पहल के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है. स्टॉल संचालक पुनीत बताते हैं कि उनके पिता ने साल 1977 में अपनी बड़ी बेटी सीमा के नाम पर चाय का कारोबार शुरू किया था. इसी वजह से ब्रांड का नाम भी सीमा रखा गया. आज इस ब्रांड को शुरू हुए करीब 49 साल हो चुके हैं और अब यह अपने 50वें साल में प्रवेश करने जा रहा है. पुनीत साल 2003 से इस कारोबार को संभाल रहे हैं.

1000 रुपये का नेकबैंड क्यों दे रहे हैं
पुनीत बताते हैं कि ब्रांड के 50 साल पूरे होने की खुशी में उन्होंने कुछ अलग करने का सोचा. इसी दौरान उन्हें लगा कि जिन महिलाओं का नाम सीमा है, उन्हें इस ब्रांड से एक खास जुड़ाव महसूस होना चाहिए. इसलिए उन्होंने सीमा नाम की महिलाओं को 1000 रुपये की कीमत वाला नेकबैंड उपहार में देने का फैसला किया. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि उनकी बहन के नाम से जुड़ा भावनात्मक रिश्ता है.

अब तक 40 से ज्यादा महिलाओं को मिला गिफ्ट
पुनीत के मुताबिक, इस पहल के तहत अब तक 40 से ज्यादा महिलाएं नेकबैंड ले चुकी हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना सरकारी पहचान पत्र दिखाना होता है. उनका मानना है कि नेकबैंड महिलाओं के रोजमर्रा के काम में भी उपयोगी है. खासकर घर के काम करते समय फोन को हाथ में पकड़े बिना बात करना आसान हो जाता है.

चाय के साथ ग्रीन टी और दूसरे प्रोडक्ट भी
सीमा ब्रांड की पहचान मुख्य रूप से चाय से है. यहां ब्लैक टी और ग्रीन टी की कई वैरायटी मिलती हैं. इसके अलावा ब्रांड ने हींग जैसे दूसरे प्रोडक्ट भी अपने कारोबार में शामिल किए हैं. पुनीत बताते हैं कि उनकी चाय में कड़वापन नहीं होता और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. उनका कारोबार दिल्ली के कृष्णा नगर, पूर्वी दिल्ली से संचालित होता है.

बहन भी अपने नाम पर गर्व महसूस करती हैं
इस पहल में पुनीत की बहन सीमा भी उनके साथ मौजूद हैं. उनका कहना है कि भाई ने उनके नाम को इतनी खास पहचान दी है, यह उनके लिए गर्व की बात है. वह चाहती हैं कि उनके नाम वाली हर महिला इस पहल से जुड़कर खुश महसूस करे.



Source link