‘बिहार तो सोने की खान है’, राजगीर का वीडियो देख आनंद महिंद्रा हुए मुरीद

‘बिहार तो सोने की खान है’, राजगीर का वीडियो देख आनंद महिंद्रा हुए मुरीद


पटनाः उद्योगपति आनंद महिंद्रा एक बार फिर बिहार के मुरीद हो गए. राजगीर का एक वीडियो देखने के बाद उन्होंने बिहार की जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने बिहार को पर्यटन की ‘सोने की खान’ बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में इतिहास और विरासत का ऐसा खजाना है, जिसे अब तक पर्यटन के नजरिए से पूरी तरह नहीं देखा गया.

राजगीर का वीडियो देख आनंद महिंद्रा हुए प्रभावित
आनंद महिंद्रा ने राजगीर का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा कि राजगीर के बारे में उन्हें थोड़ी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी इसे पर्यटन स्थल के रूप में नहीं देखा था. इसके बाद उन्होंने इसके इतिहास के बारे में पढ़ा. यह अनुभव उनके लिए काफी दिलचस्प रहा. उन्होंने बताया कि करीब 2500 साल पहले राजगीर मगध की राजधानी हुआ करता था. भगवान बुद्ध और भगवान महावीर दोनों ने यहां समय बिताया था. कभी यह शहर करीब 40 किलोमीटर लंबी विशाल पत्थर की दीवार से घिरा हुआ था. खास बात यह थी कि इस दीवार को बनाने में सीमेंट या चूने का इस्तेमाल नहीं हुआ था. आज राजगीर में ग्लास स्काईवॉक, रोपवे, हरी-भरी पहाड़ियां और प्राचीन स्मारक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. आनंद महिंद्रा ने कहा कि एक वीडियो ने उन्हें अपने ही देश की उन जगहों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, जिन्हें देखना अभी बाकी है.



Source link