Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ब्राउन राइस, देर तक नहीं लगेगी भूख और मिलेंगे कई फायदे

Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो डाइट में शामिल करें ब्राउन राइस, देर तक नहीं लगेगी भूख और मिलेंगे कई फायदे


Last Updated:

Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस खाना फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. हालांकि, इसके साथ संतुलित डाइट और एक्सरसाइज भी कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: आजकल वजन कम करने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव कर रहे हैं. कोई चावल खाना छोड़ देता है, तो कोई रोटी की मात्रा कम कर देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने की कोशिश में चावल को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है. इसकी जगह ब्राउन राइस को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. ब्राउन राइस में मौजूद फाइबर वजन कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खाने से बच सकता है.

जानें ब्राउन राइस खाने से कैसे कम हो सकता है वजन

नोएडा सेक्टर सेक्टर 53 में क्लिनिक चला रही डॉ. स्वाति चौहान के मुताबिक, ब्राउन राइस में सफेद चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर पाया जाता है. फाइबर की मौजूदगी के कारण इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा कम हो सकती है और कुल कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. यही वजह है कि वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ ब्राउन राइस खाने से वजन कम नहीं होता, बल्कि इसके लिए संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि भी जरूरी है.

सफेद चावल से कितना अलग है ब्राउन राइस

ब्राउन राइस और सफेद चावल के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी प्रोसेसिंग का है. ब्राउन राइस में चावल की बाहरी परत और चोकर का हिस्सा काफी हद तक मौजूद रहता है, जबकि सफेद चावल को प्रोसेस करते समय ये परतें हटा दी जाती हैं. इसी वजह से ब्राउन राइस में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में मिलते हैं. वहीं, सफेद चावल में इन पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है.

डाइट में शामिल करते समय रखें ध्यान

ब्राउन राइस सेहत के लिए फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसे भी सीमित मात्रा में खाना जरूरी है. वजन कम करने के लिए सिर्फ चावल बदलना काफी नहीं है. खाने में दाल, हरी सब्जियां, सलाद और प्रोटीन वाली चीजों को भी शामिल करना चाहिए. साथ ही रोजाना थोड़ी देर एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद भी वजन नियंत्रित रखने में मदद करती है. अगर आप सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस खाना चाहते हैं, तो अपनी जरूरत और डाइट के हिसाब से इसकी मात्रा तय करें.



Source link