Pushkar Mela: 70 इंच का सफेद घोड़ा, 40 बाउंसर और नोटों की बारिश, पुष्कर में ‘बादल’ की शाही एंट्री बना आकर्षण

Pushkar Mela: 70 इंच का सफेद घोड़ा, 40 बाउंसर और नोटों की बारिश, पुष्कर में ‘बादल’ की शाही एंट्री बना आकर्षण


Last Updated:

Pushkar Fair Badal Horses Shine: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में छह वर्षीय नुगरा नस्ल के सफेद घोड़े ‘बादल’ की शाही एंट्री चर्चा का विषय बन गई. 70 इंच ऊंचे बादल के साथ 30 से 40 निजी बाउंसरों का सुरक्षा घेरा नजर आया. ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच करीब एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया. इस दौरान अश्व प्रेमियों ने घोड़े के स्वागत में जमकर नोट उड़ाए. जुलूस में बादल के आगे दूसरे घोड़े भी नाचते हुए चल रहे थे. उसकी शानदार कद-काठी और शाही अंदाज देखने के लिए मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. आमतौर पर सेलिब्रिटी के साथ दिखने वाली सुरक्षा व्यवस्था इस बार एक घोड़े के लिए देखने को मिली. बादल की अनोखी एंट्री ने पुष्कर मेले के आकर्षण को और बढ़ा दिया.

Zoom

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में छह वर्षीय नुगरा नस्ल के सफेद घोड़े ‘बादल’ की शाही एंट्री चर्चा का विषय बन गई.

अजमेर. अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने देशभर से आए पशुपालकों, अश्व प्रेमियों और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यहां 6 वर्षीय नुगरा नस्ल का सफेद घोड़ा ‘बादल’ किसी शाही मेहमान की तरह मेले में पहुंचा. उसके साथ निजी बाउंसरों का काफिला, ढोल-नगाड़ों की गूंज और घोड़ों का नाचता हुआ जुलूस आकर्षण का केंद्र बन गया. करीब 70 इंच ऊंचाई वाले बादल की सुरक्षा के लिए 30 से 40 निजी बाउंसर तैनात किए गए थे. घोड़े के स्वागत में अश्व प्रेमियों ने जमकर नोट उड़ाए. बादल को देखने के लिए लोगों की ऐसी भीड़ जुटी कि मेले में हर तरफ इसी घोड़े की चर्चा होने लगी.

बादल की मेले में एंट्री भी किसी वीआईपी मेहमान से कम नहीं थी. ढोल-नगाड़ों के साथ करीब एक किलोमीटर लंबा जुलूस निकाला गया. जुलूस में बादल के आगे-आगे दूसरे घोड़े नाचते हुए चल रहे थे. वहीं, उसके आसपास निजी सुरक्षाकर्मियों का घेरा बना हुआ था. इस दौरान अश्व प्रेमियों ने घोड़े के स्वागत में नोट उड़ाए. जुलूस के रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और अपने मोबाइल कैमरों में इस खास नजारे को कैद करने लगे.

70 इंच ऊंचाई और सफेद रंग ने खींचा ध्यान

छह साल के बादल की सबसे बड़ी खासियत उसकी 70 इंच की ऊंचाई और आकर्षक सफेद रंग है. नुगरा नस्ल के इस घोड़े का शाही अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. उसकी कद-काठी और शानदार व्यक्तित्व को देखने के लिए पशुपालकों के साथ आम पर्यटक भी उत्सुक नजर आए. पुष्कर मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से बेहतरीन नस्ल के घोड़े और ऊंट पहुंचते हैं, लेकिन बादल की एंट्री ने मेले के आकर्षण को और बढ़ा दिया.

सुरक्षा में लगाए 30 से 40 बाउंसर

बादल की लोकप्रियता और उसके आसपास जुटने वाली भीड़ को देखते हुए मालिक की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. करीब 30 से 40 निजी बाउंसरों की टीम उसकी सुरक्षा में तैनात रही. जुलूस के दौरान बाउंसरों ने घोड़े के आसपास घेरा बनाए रखा, ताकि भीड़ के बीच उसे किसी तरह की परेशानी न हो. इस अनोखी व्यवस्था को देखकर मेले में पहुंचे लोग भी हैरान रह गए. आमतौर पर किसी फिल्म स्टार या बड़े सेलिब्रिटी के साथ दिखाई देने वाला सुरक्षा घेरा इस बार एक घोड़े के लिए देखने को मिला.

अश्व प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना बादल

पुष्कर मेला देश-विदेश में अपने पशु व्यापार, पशुपालन और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए पहचान रखता है. यहां हर साल अलग-अलग नस्लों के घोड़े अपनी कद-काठी, चाल और खूबसूरती के कारण चर्चा में रहते हैं. इस बार 70 इंच के बादल ने अपनी शाही एंट्री से सबका ध्यान खींच लिया. ढोल-नगाड़े, नोटों की बारिश, नाचते घोड़े और बाउंसरों का सुरक्षा घेरा इस पूरे आयोजन को यादगार बनाते नजर आए. मेले में पहुंचे लोगों के लिए बादल को देखना रविवार का सबसे खास आकर्षण बन गया.



Source link