‘जिंदा वापस नहीं लौट पाऊंगा…’, जेल में बंद इमरान खान को सता रहा डर, आंख की सर्जरी के बाद 22 घंटे की तन्हाई में धकेली गईं बुशरा बीबी

‘जिंदा वापस नहीं लौट पाऊंगा…’, जेल में बंद इमरान खान को सता रहा डर, आंख की सर्जरी के बाद 22 घंटे की तन्हाई में धकेली गईं बुशरा बीबी


Last Updated:

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अदियाला जेल से शीर्ष अदालतों के मुख्य न्यायाधीशों को खुला पत्र लिखा है. उन्होंने बताया कि एकांत कारावास के कारण उनकी दाहिनी आंख की 85 फीसदी रोशनी जा चुकी है और ब्लड प्रेशर 193 तक पहुंच गया है. उन्होंने ब्रेन हैमरेज का खतरा जताते हुए पत्नी बुशरा बीबी की आंख की दूसरी सर्जरी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अस्पताल में इलाज की मांग की है.

Zoom

अदियाला जेल से इमरान खान ने शीर्ष अदालतों को लिखा खुला पत्र, अपनी और बुशरा बीबी की सेहत को लेकर जताई चिंता (File Photo)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई संस्थापक इमरान खान ने देश की शीर्ष अदालतों को खुला पत्र लिखा है. 16 नवंबर 2026 को जारी इस पत्र में उन्होंने अपनी और पत्नी बुशरा बीबी की बिगड़ती सेहत का जिक्र किया है. इमरान ने सुप्रीम कोर्ट, फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों से तुरंत दखल देने की अपील की है. रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद 74 वर्षीय इमरान खान ने अपने वकील बैरिस्टर सलमान सफदर के जरिए यह संदेश भेजा है. उन्होंने दावा किया है कि जेल में लंबे एकांत कारावास के कारण उनकी दाहिनी आंख की 85 फीसदी रोशनी जा चुकी है. उनका ब्लड प्रेशर भी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. इमरान ने चेतावनी दी है कि समय पर इलाज न मिलने पर उन्हें ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक आ सकता है.

जेल की कोठरी में इमरान खान की सेहत कितनी बिगड़ चुकी है?

इमरान खान ने अपने पत्र में सेहत को लेकर बेहद गंभीर आंकड़े साझा किए हैं. उन्होंने बताया कि जेल में लगातार तन्हाई में रहने से उनका ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो गया है. पहले यह 130 और फिर 150 तक पहुंचा. इसके बाद यह 170 से बढ़ते हुए 10 नवंबर 2026 को 192 और 193 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि इस स्थिति में ब्रेन हैमरेज और कार्डियक अरेस्ट का भारी खतरा है. जांच में यह भी सामने आया है कि उनके दिल को पहले ही नुकसान पहुंच चुका है. इमरान ने कहा कि 10 फरवरी 2026 को जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर उनके वकील अमिकस क्यूरी के रूप में उनसे मिले, तब पता चला कि उनकी दाहिनी आंख की 85 फीसदी रोशनी खत्म हो चुकी है. हैरानी की बात यह है कि जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी न तो उनके परिवार को दी और न ही उनके वकीलों को बताया.

‘बुशरा बीबी की आंखों की रोशनी पर मंडरा रहा है खतरा’

पूर्व प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा है कि उन्हें अपनी सेहत से ज्यादा चिंता अपनी पत्नी बुशरा बीबी की हालत की है. अप्रैल 2026 में रेटिना की समस्या के कारण बुशरा बीबी की आंख की जटिल सर्जरी हुई थी. ऑपरेशन के तुरंत बाद उन्हें वापस एकांत कारावास में भेज दिया गया. इमरान के मुताबिक जब उन्होंने पिछले महीने अपनी पत्नी को देखा, तो वह न तो रोशनी बर्दाश्त कर पा रही थीं और न ही आंखें खोल पा रही थीं. डॉक्टरों का मानना है कि अगर जल्द ही उनकी दूसरी सर्जरी नहीं हुई, तो उनकी आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है. इमरान ने आरोप लगाया कि बुशरा बीबी के मेडिकल रिकॉर्ड छिपाए जा रहे हैं और उनके डॉक्टरों को भी हटा दिया गया है. महिला कैदियों को मिलने वाली कानूनी राहत के बावजूद उनकी सजा निलंबित नहीं की जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद इमरान को अस्पताल क्यों नहीं भेजा गया?

इमरान खान ने पत्र के जरिए अदालत के पुराने आदेशों को लागू करने की मांग उठाई है. 18 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने जेल की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद अहम निर्देश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि इमरान को दो दिनों के भीतर शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट किया जाए. इसके साथ ही एक मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया गया था, जिसमें एक कार्डियोलॉजिस्ट और एक नेत्र विशेषज्ञ शामिल हों. अदालत ने उन्हें हफ्ते में दो बार परिवार से मिलने और बेटों से बात करने की अनुमति भी दी थी. इमरान का कहना है कि इस आदेश को आज तक लागू नहीं किया गया है और यह मामला अब फेडरल कॉन्स्टिट्यूशनल कोर्ट में सुनवाई के इंतजार में लटका है. दूसरी तरफ उनकी अल-कादिर अपील को पुरानी अपीलों से पहले सूचीबद्ध किया जा रहा है.

22 घंटे की तन्हाई और कानूनी मदद पर रोक, इमरान खान ने लगाए आरोप

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link