विकास झूल रहा था पंखे पर, बाथरूम में था प्रिया का शव, वाराणसी में होटल के कमरे में मिली दो लाश

विकास झूल रहा था पंखे पर, बाथरूम में था प्रिया का शव, वाराणसी में होटल के कमरे में मिली दो लाश


Last Updated:

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में युवक-युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार थे. लड़की लड़के के भाई की साली थी, जिसकी कहीं और शादी तय हो गई थी और इसी बात से लड़का गुस्सा हो गया था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़के ने पहले लड़की को मारा और फिर खुदकुशी कर ली.

Zoom

वाराणसी में होटल के कमरे मिलीं दो लाशें.(प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल के कमरे में सोमवार की देर रात को युवक और युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. युवती का शव कमरे के बाथरूम में पड़ा था. जबकि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था. प्राप्त जानकारी के मुताबिक के गले पर धारदार हथियार से हमले का निशान था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक न पहले युवती की हत्या और फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी. हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है.

भाई की साली के साथ पहुंचा था होटल
यह घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर स्थित केजे होटल की है. बीएलडब्ल्यू पहाड़ी गेट निवासी 20 वर्षीय विकास केसरी सोमवार रात बड़ागांव बसनी की रहने वाली 23 वर्षीय प्रिया केसरी के साथ होटल पहुंचा था. विकास ने प्रिया को अपना रिश्तेदार बताकर होटल में कमरा बुक कराया था. बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. प्रिया विकास के बड़े भाई की साली थी.

बाथरुम में प्रिया की लाश, पंखे पर विकास का शव
होटल में जब बहुत देर तक कोई एक्टिविटी नहीं हुई तो होटल कर्मचारियों को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मास्टर चाबी की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया. अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी भी घबरा गए. बाथरूम की फर्श पर प्रिया का शव था. जबकि विकास का शव पंखे से लटका हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए.

युवती की शादी कहीं और हो गई थी तय
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बड़ागांव थाना प्रभारी पंकज पांडेय के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस और विवाद होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ कर रही है.



Source link