ट्रेड फेयर में सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट 2-3 बंद, अब यहां होगी एंट्री
Last Updated:
Delhi Trade Fair 2026: भारत मंडपम में ट्रेड फेयर शुरू हो चुका है. भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन ने अपने गेट नंबर 2 और 3 को बंद कर दिया गया है. लोगों की सुविधा के लिए अब गेट नंबर 1 और 4 से लोग प्रवेश कर सकते हैं.
नई दिल्ली: भारत मंडपम में देश का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर शुरू हो चुका है. यहां 13 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक है, जिसमें नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड के साथ ही विकसित भारत की झलक देखने को मिल रही है. तमाम ब्रांड अपने व्यापार को लेकर के आए हुए हैं. आपको जानकर सबसे बड़ी हैरानी यह होगी कि 13 नवंबर से लेकर 18 नवंबर तक बिजनेस क्लास विजिट के लिए रखा गया था, जिसका टिकट 500 रुपए है.
इन सब के बावजूद बड़ी संख्या में लोग 500 की टिकट बुक करके ट्रेड फेयर में आ रहे हैं. क्योंकि यह ट्रेड फेयर हर साल होता है. हर साल लाखों की तादाद में लोग आते हैं. इसीलिए भीड़ को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन जो कि भारत मंडपम के एकदम करीब स्थित है. इसने अपने नियम बदल दिए हैं. अगर आप भारत मंडपम ट्रेड फेयर में आने के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे पहले मेट्रो के बदले हुए नियम जरूर जान लें.
गेट नंबर 3 और 2 को कर दिया गया है बंद
भारत मंडपम में चल रहे ट्रेड फेयर को देखते हुए मेट्रो ने अपने गेट नंबर 2 और 3 को बंद कर दिया है. वजह यह है कि गेट नंबर 3 और 2 भारत मंडपम के गेट नंबर 10 जो की एग्जिट गेट है. मेट्रो के पास का वह सबसे करीब होने की वजह से सबसे ज्यादा लोग वहीं से निकलकर मेट्रो को पकड़ते हैं. ऐसे में हर साल मेट्रो पर लंबी लाइन लग जाती है. काफी अफरा तफरी का माहौल हो जाता है.
कई बार ऐसे में टेक्निकल दिक्कत होते ही मेट्रो पर लोग झगड़ा भी शुरू कर देते हैं. इन सारी दिक्कतों को कई सालों से देखते हुए ही मेट्रो ने यह फैसला लिया है कि भारत मंडपम के पास स्थित गेट नंबर 3 और 2 को बंद किया जाएगा. इसके अलावा मेट्रो की ओर से दूसरे गेट खोले गए हैं, ताकि आसानी से लोग मेट्रो में प्रवेश कर सकें. हालांकि इन गेट के बारे में लोगों को बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है, जिस वजह से लोग यह सोच रहे हैं कि शायद मेट्रो बंद है.
मेट्रो के ये गेट होंगे एंट्री गेट
मेट्रो की ओर से लोगों के लिए जो नए गेट खोले गए हैं. जो अभी तक नहीं खोले गए थे, उनमें गेट नंबर एक और गेट नंबर 4 है. यह चारों गेट आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास ही स्थित है, लेकिन ज्यादातर प्रवेश गेट नंबर 4 और गेट नंबर गेट नंबर 2 से ही दिया जाता था. गेट नंबर 2 भारत मंडपम के गेट नंबर 10 के पास स्थित सबसे करीब एंट्री गेट होता था, लेकिन यह गेट मेट्रो म्यूजियम के पास है, जो थोड़ा दूर भी है. प्रवेश के लिए छोटा भी है, तो अक्सर कन्फ्यूजन में लोग गेट नंबर तीन से ही प्रवेश करने लग जाते थे. कई बार सिक्योरिटी गार्ड को रोकना पड़ता था.
ऐसे में बड़ी तादाद में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही गेट नंबर 3 से बाएं मुड़कर जैसे आप दाएं मुड़ेंगे. वैसे ही आपको मेट्रो का गेट नंबर एक नजर आ जाएगा. यहां रस्सियां बांधकर लोगों के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई है. ताकि रस्सियों से होते हुए लोग मेट्रो के गेट नंबर 1 में प्रवेश करें. उसके बाद जैसे ही आप मेट्रो के अंदर प्रवेश करके फर्स्ट फ्लोर पर जाएंगे, तो वहां से आपको सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन मिलेगा. इसके अलावा गेट नंबर 4 भी प्रवेश के लिए खोला गया है. गेट नंबर 4 से भी आप मेट्रो में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन गेट नंबर 3 और 2 को बंद कर दिया गया है.