Hrithik Roshan Critically Acclaimed Roles on OTT: इन 5 किरदारों के लिए ऋतिक रोशन ने खूब लूटी वाहवाही, OTT पर सभी फिल्में हैं मौजूद

Hrithik Roshan Critically Acclaimed Roles on OTT: इन 5 किरदारों के लिए ऋतिक रोशन ने खूब लूटी वाहवाही, OTT पर सभी फिल्में हैं मौजूद


Last Updated:

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपने ढाई दशक लंबे करियर में कई ऐसे शानदार किरदार निभाए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. शिक्षक से लेकर पैरालाइज्ड जादूगर तक, हर जॉनर की फिल्म में उन्होंने किरदार के लिए खुद को बेहतरीन तरीके से ढाला है. उनके ऐसे ही पांच यादगार किरदारों की लिस्ट है जिन्हें क्रिटिक्स ने खूब सराहा है. आप उनकी इन 5 बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ ओटीटी पर उठा सकते हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं. अपने ढाई दशक से लंबे करियर में उन्होंने कई ऐसे चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ फिल्म समीक्षकों को भी अपना मुरीद बना लिया. हर किरदार में ऋतिक रोशन ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से जान फूंकी है. आज हम ऋतिक रोशन की ऐसी ही पांच फिल्मों पर नजर डालते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

पैरालाइज्ड जादूगर से लेकर आम शिक्षक तक, ऋतिक रोशन ने हर रोल में खुद को बखूबी ढाला है. आज हम आपको उनकी 5 सबसे सराहे गए किरदारों के बारे में बताते हैं. अगर आप ऋतिक की अदाकारी के फैन हैं तो आप इन मूवीज को घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. यह पढ़िए पूरी लिस्ट. (फोटो साभार: IMDb)

रोहित मेहरा: करियर की शुरुआत रोमांटिक हीरो की छवि तोड़ते हुए ऋतिक रोशन ने ‘कोई मिल गया’ में रोहित मेहरा जैसा चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर बड़ा जोखिम उठाया था. एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की मासूमियत और शारीरिक हाव-भाव को उन्होंने इतनी सच्चाई से पर्दे पर उतारा कि क्रिटिक्स भी उनके कायल हो गए. इस रोल ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. आप इस क्लासिक फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

करण शेरगिल: फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी ‘लक्ष्य’ साल 2004 में रिलीज हुई थी. इसमें ऋतिक रोशन ने दिल्ली के एक बेपरवाह लड़के का रोल निभाया था जो आगे जाकर भारतीय सेना का जांबाज अफसर करण शेरगिल बनता है. कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनके किरदार के बदलावको क्रिटिक्स ने जमकर सराहा. उन्होंने अपने किरदार में जान फूंक दी थी. यह प्रेरणादायक फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.(फोटो साभार: IMDb)

बादशाह अकबर: आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा ‘जोधा अकबर’ साल 2008 में आई थी. बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के किरदार में ऋतिक रोशन छा गए थे. उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, तलवारबाजी और सधी हुई उर्दू अदायगी ने क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था. योद्धा और संवेदनशील पति के रूप में उन्होंने इस रोल को अमर बना दिया. दर्शकों के लिए यह फिल्म एपल टीवी पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है.(फोटो साभार: IMDb)

ईथन मैस्करेनहा: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ (2010) में ऋतिक रोशन ने एक पैरालाइज्ड जादूगर ईथन मैस्करेनहास का संवेदनशील किरदार निभाया था. बिना हाथ-पैर हिलाए अपनी आंखों और चेहरे के भावों से उन्होंने बड़े पर्दे पर जो दर्द बयां किया, उसने क्रिटिक्स को भी हैरान कर दिया. यह उनके करियर की सबसे बेहतरीन और यादगार परफॉर्मेंस मानी जाती है. भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी लेकिन शानदार परफॉर्मेंस के लिए ऋतिक को खूब सराहना मिली. आप इस फिल्म को एपल टीवी पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

आनंद कुमार: पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक ‘सुपर 30’ (2019) में ऋतिक रोशन ने सादगी भरा किरदार निभाया. यह फिल्म गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए सिस्टम से लड़ने की कहानी है और उनकी परफॉर्मेंस की क्रिकिक्स ने जमकर तारीफ की. उनके लुक की भी खूब चर्चा हुई. यह उनके करियर के सबसे अलग किरदारों में से एक है. यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link