‘कारों के दौर में घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सिखा रहे’, AI के दौर में बच्चों को रटाने पर भड़के कुणाल कपूर, एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल

‘कारों के दौर में घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सिखा रहे’, AI के दौर में बच्चों को रटाने पर भड़के कुणाल कपूर, एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल


Last Updated:

बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर ने देश के मौजूदा एजुकेशन सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं. उनका मानना है कि आज भी बच्चों को पढ़ाने का तरीका काफी पुराना है, जबकि दुनिया तेजी से बदल रही है. खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई में बदलाव करना बेहद जरूरी है. अभिनेता ने कहा कि हम बच्चों को ऐसी चीजें सिखाने में सालों लगा रहे हैं, जिनकी आने वाले समय में शायद जरूरत ही न पड़े.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पोस्ट शेयर कर उठाए सवाल (फोटो साभार:x@kapoorkkunal)

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर ने देश के पारंपरिक एजुकेशन सिस्टम पर सवाल उठाते हुए बच्चों की पढ़ाई के तरीकों में बदलाव की जरूरत बताई है. उनका मानना है कि आज के दौर में बच्चों को सिर्फ रटने और याद करने की शिक्षा देने के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए. उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था की तुलना ऐसी दुनिया से की, जहां कारों के दौर में बच्चों को घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सिखाया जा रहा है.

कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी. उन्होंने मौजूदा शिक्षा व्यवस्था की तुलना एक ऐसे दौर से की, जहां दुनिया कारों से आगे बढ़ चुकी है, लेकिन बच्चों को अब भी घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सिखाया जा रहा है. अभिनेता का कहना है कि आज की पढ़ाई बच्चों को आने वाले भविष्य के लिए तैयार करने के बजाय पुराने तरीकों में उलझाए हुए है.

AI से मुकाबला नहीं कर पाएंगे बच्चे

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मौजूदा एजुकेशन सिस्टम पूरी एक पीढ़ी को ऐसी दुनिया के लिए तैयार कर रहा है, जो शायद उनके काम शुरू करने तक बदल चुकी होगी. उन्होंने कहा कि बच्चे दस साल से भी ज्यादा समय तक पुरानी चीजें सीखने और याद करने में लगा देते हैं. लेकिन जब वे पढ़ाई पूरी करके बाहर निकलेंगे, तब तक दुनिया काफी आगे बढ़ चुकी होगी.कुणाल के मुताबिक, बच्चों को सिर्फ रटने और याद करने की आदत डालना सही नहीं है. AI के इस दौर में मशीनें भी तेजी से जानकारी याद रखने और उसे दोहराने का काम कर सकती हैं. ऐसे में बच्चों को केवल इसी आधार पर परखना उनके भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा.

पोस्ट हुई वायरल
(फोटो साभार:x@kapoorkkunal)

बच्चों को सवाल पूछने की आजादी मिले

कुणाल कपूर ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि स्कूलों में पढ़ाई का तरीका बदला जाए. बच्चों को किताबी जानकारी देने के साथ उनकी सोचने-समझने की क्षमता, रचनात्मकता और जिज्ञासा को भी बढ़ावा मिलना चाहिए. उनका मानना है कि क्लासरूम ऐसा होना चाहिए, जहां बच्चे खुलकर सवाल पूछ सकें, नई चीजें बनाने की कोशिश करें और गलती होने पर उससे सीखें.अभिनेता ने अपनी पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि जब कोई बच्चा ‘क्यों’ पूछता है, तो उसे चुप कराने के बजाय उसकी जिज्ञासा को समझना चाहिए. क्योंकि आने वाले समय में वही बच्चे आगे बढ़ेंगे, जो सवाल पूछना और नए तरीके से सोचना जानते होंगे.

बता दें कि वर्कफ्रंट की बात करें तो कुणाल कपूर जल्द ही फिल्म ‘लंबोधरा 2.0’ में दिखाई देंगे. सिंपल सुनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक बाइलिंगुअल सोशल थ्रिलर है. फिल्म 20 नवंबर को हिंदी और कन्नड़, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.



Source link