नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास में युवक की गोली मारकर हत्या, मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के सामने वारदात

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास में युवक की गोली मारकर हत्या, मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के सामने वारदात


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप ऑफिस के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

Last Updated:

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने समीर नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात सोनिया विहार स्थित बीजेपी कार्यालय और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के ठीक सामने हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

Zoom

ब्रेकिंग न्यूज़.

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात सोनिया विहार में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास हुई. हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल समीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे और समीर को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमलावरों के फरार होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि समीर की किसी से रंजिश थी या इस वारदात के पीछे कोई दूसरी वजह थी. आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच जारी है.



Source link