T-shirt Reuse Tips: पुरानी टी-शर्ट रियूज आइडियाज

T-shirt Reuse Tips: पुरानी टी-शर्ट रियूज आइडियाज


Last Updated:

T-shirt Reuse Tips: घर में पुरानी टी-शर्ट्स की कमी नहीं होती है. लेकिन ज्यादातर लोग या तो इसे फेंक देते हैं, या फिर पोंछा लगाने के लिए इनका इस्तेमाल करते हैं. जबकि आप एक पुरानी टी-शर्ट्स से कई सारी क्रेएटिव चीजें बना सकते हैं. यहां हम आपको ऐसी ही 4 चीजों के बारे में बता रहे हैं.

क्या आपकी अलमारी में भी ऐसी टी-शर्ट्स का ढेर लगा है, जिन्हें अब पहनने का मन नहीं करता? किसी का रंग धुल-धुलकर फीका पड़ गया है, तो कोई इतनी टाइट हो गई है कि फिट ही नहीं आती. कुछ टी-शर्ट्स का कपड़ा ढीला पड़ चुका है, तो कुछ पर बने प्रिंट से पुरानी यादें जुड़ी हैं. यहां आप ऐसे टी-शर्ट्स को रियूज करने के कुछ जबरसदस्त आइडियाज जान सकते हैं.

खास बात है कि इसके लिए न तो सिलाई में एक्सपर्ट होने की जरूरत है और न ही महंगे सामान की. बस एक कैंची, थोड़ी मेहनत और ढेर सारी क्रिएटिविटी चाहिए. तो चलिए, जानते हैं 4 ऐसे आसान DIY आइडियाज, जिनसे पुरानी टी-शर्ट को एक नया और उपयोगी रूप मिल जाएगा.

पुरानी टी-शर्ट से बनाएं शॉपिंग बैग- पुरानी टी-शर्ट को दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका उससे बैग बनाना है. इसके लिए टी-शर्ट को समतल जगह पर फैलाएं और दोनों बाजुओं को सिलाई के पास से काटकर अलग कर दें. अब गले वाले हिस्से को थोड़ा बड़ा काट लें, ताकि बैग के हैंडल आसानी से बन सकें. इसके बाद टी-शर्ट को उल्टा करके नीचे की तरफ करीब दो इंच की पट्टियां काटें. इन पट्टियों को जोड़े में कसकर गांठ लगा दें. इससे बैग का निचला हिस्सा बंद हो जाएगा. अब टी-शर्ट को सीधा कर लें. आपका शॉपिंग बैग तैयार है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घर की सफाई के कपड़े- अगर टी-शर्ट बहुत पुरानी या जगह-जगह से खराब हो चुकी है, तो उससे सफाई के कपड़े बना सकती हैं. इसके लिए टी-शर्ट को छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें. सूती कपड़ा पानी और धूल को अच्छी तरह सोखता है. इनका इस्तेमाल किचन के प्लेटफॉर्म, टेबल, खिड़कियों और दूसरी सतहों की सफाई के लिए किया जा सकता है. इस्तेमाल के बाद इन्हें धोकर दोबारा यूज करें.

टी-शर्ट के प्रिंट से सजाएं दीवार- अगर आपकी किसी पुरानी टी-शर्ट पर सुंदर प्रिंट, लोगो या कोई खास डिजाइन बना है, तो उसका पोंछा बनाने की जरूरत नहीं है. टी-शर्ट के प्रिंट वाले हिस्से को सावधानी से काट लें. अब इसे किसी छोटे कैनवास पर फैलाकर लगाएं या फोटो फ्रेम में रख दें. इस तरह आप पुराने कॉलेज, ट्रैवल या म्यूजिक इवेंट की टी-शर्ट को खूबसूरत होम डेकोर में बदल सकती हैं.

कुशन कवर- किसी खास मौके की याद से जुड़ी टी-शर्ट को कुशन कवर में बदलना अच्छा आइडिया है. इसके लिए टी-शर्ट के आगे और पीछे के हिस्से से कुशन के आकार के दो बराबर कपड़े काट लें. ध्यान रखें कि पसंदीदा प्रिंट सामने की तरफ बीच में रहे. अब तीन तरफ से सिलाई कर दें और एक तरफ खुला छोड़ दें. इसमें कुशन की रुई या फिलिंग भरें और बचा हुआ हिस्सा भी सिल दें. इस तरह पुरानी टी-शर्ट से बना कुशन आपके घर के लुक को पर्सनालाइज्ड टच देगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link