नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास में युवक की गोली मारकर हत्या, मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के सामने वारदात
Last Updated:
ब्रेकिंग न्यूज़.
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने समीर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात सोनिया विहार में दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के पास हुई. हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल समीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे और समीर को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमलावरों के फरार होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि समीर की किसी से रंजिश थी या इस वारदात के पीछे कोई दूसरी वजह थी. आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच जारी है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…