2200 रुपये लेते हुए फंस गया पटवारी, ACB की टीम ने बिछाया ऐसा जाल, रंगे हाथों पकड़ा

2200 रुपये लेते हुए फंस गया पटवारी, ACB की टीम ने बिछाया ऐसा जाल, रंगे हाथों पकड़ा


Last Updated:

Bhiwani News: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ACB की टीम ने कस्बा तोशाम से एक पटवारी को गिरफ्तार किया है. शिकायत मिलने के बाद ACB भिवानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में पटवार थाने में रेड की और पटवारी कृष्ण कुमार को 2200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.

Zoom

भिवानी पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) भिवानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कस्बा तोशाम से एक पटवारी को 2200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो गांव दरियापुर में कार्यरत था. जानकारी के अनुसार, भिवानी जिला के तोशाम कस्बा के गांव दरियापुर निवासी एक व्यक्ति ने भिवानी ACB के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह को शिकायत दी थी कि वह अपने गांव की जमीन का इंतकाल दर्ज करवाना चाहता है. इस इंतकाल को दर्ज करने, मंजूर करवाने और उसकी सत्यापित प्रति देने के एवज में पटवारी कृष्ण कुमार द्वारा उससे पैसों की मांग की जा रही है.

2200 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद ACB भिवानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर जगजीत सिंह के नेतृत्व में पटवार थाने में रेड की और पटवारी कृष्ण कुमार को 2200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. टीम ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ACB भिवानी के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील की. उन्होंने कहा कि जब तक पीडि़त लोग सामने आकर अपना पक्ष विजिलेंस के समक्ष नहीं रखेंगे, तब तक भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाना संभव नहीं है. उन्होंने बताया कि पीडि़त व्यक्ति टोल-फ्री नंबर 1064 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है.

गूगल प्ले स्टोर पर ऐप लॉन्च
उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में विजिलेंस की यूनिट स्थापित की गई है, जहां सीधे जाकर भी शिकायत दी जा सकती है. विजिलेंस विभाग द्वारा गूगल प्ले स्टोर पर ‘सतर्क’ ऐप लॉन्च किया गया है. इस ऐप के जरिए शिकायतकर्ता सीधे टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकता है या संबंधित जिले का चयन कर वहां के इंचार्ज का नाम, मोबाइल नंबर और ऑफिस की गूगल लोकेशन प्राप्त कर सीधा संपर्क कर सकता है.



Source link