बृजभूषण शरण सिंह क्यों रोने लगे? मंच पर भावुक हुए, कपड़े से आंसू पोछे; कथावाचक बोले- मैं तो दबंग समझता था

बृजभूषण शरण सिंह क्यों रोने लगे? मंच पर भावुक हुए, कपड़े से आंसू पोछे; कथावाचक बोले- मैं तो दबंग समझता था


Last Updated:

कथावचक की हनुमंत कथा के दौरान बृजभूषण सिंह भावुक हो गए और वह कथा सुनने के दौरान फूट-फूटकर रोते हुए आंसू पोछते हुए नजर आए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कथावाचक महाराज ने कहा कि मैं तो दबंग और रौब वाला समझता था, लेकिन आप तो विनम्र, शीलवान, मधुर भाषण देने वाले हैं. 

Zoom

बृजभूषण शरण सिंह भावुक हुए

भाजपा के कद्दावर बृजभूषण शरण सिंह का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है. गोंडा से आयोजित हनुमंत कथा में विजय कौशल महाराज की कथा सुनने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे थे. कथावचक की हनुमंत कथा के दौरान बृजभूषण सिंह भावुक हो गए और वह कथा सुनने के दौरान फूट-फूटकर रोते हुए आंसू पोछते हुए नजर आए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कथावाचक महाराज ने कहा कि मैं तो दबंग और रौब वाला समझता था, लेकिन आप तो विनम्र, शीलवान, मधुर भाषण देने वाले हैं.

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंच से कहा कि ​हम लोगों का परम सौभाग्य है कि गोंडा शहर में हनुमान जी की कथा हो रही है. उन्होंने कहा की जो व्यास गद्दी पर विराजमान हैं विजय कौशल जी, इनकी कथा मैं पहले सुन चुका हूं. जिस तरह शब्दों पर आपकी पकड़ है, विषय पर आपकी पकड़ है, अध्ययन है और जो कथा कहने का तरीका है वह अद्भुत है. ​प्रदेश में बहुत से कथावाचक हैं लेकिन कथा गायब हो चुकी है. मैं किसी की निंदा नहीं कर रहा हूं.

उन्होने आगे जोड़ा की हनुमान जी कलयुग के देवता हैं राम जी हनुमान जी को सौंप करके गए हैं और हनुमंत कथा गोस्वामी तुलसीदास जी ने जो हनुमान चालीसा में लिखा है विस्तार से गुरुदेव बताएंगे. लेकिन केवल एक लाइन अगर आदमी उसको अपने चित्त में उतार ले क्योंकि उतारना बड़ा कठिन है. लोग गहराई में जाना ही नहीं चाहते हैं. वो ऐसी कथा चाहते हैं जिसमें हो-हल्ला होता रहे ताली बजती रहे ​और मेरे माध्यम से जहां तक मेरी आवाज पहुंचे. हम उनसे यही कहना चाहते हैं कि कथा तो आपने बहुत सुना लेकिन आकर विजय कौशल जी की कथा को सुनिए.

कथावाचक महाराज ने जमकर की तारीफ
वहीं कथावाचक विजय कौशल जी महाराज ने मंच से बृजभूषण सिंह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कह व्यक्ति दूर से कैसा होता है और निकट से कैसा होता है इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. जब तक भेंट नहीं होती है. हम लोग सुनते थे बड़े दबंग हैं, बड़े रौब वाले हैं इतना विनम्र, इतना शीलवान, इतना मधुर भाषण देने वाले अगर ये दबदबे वाले होंगे तो फिर शास्त्र बदलना पड़ेगा. शास्त्र का नियम बदलना पड़ेगा ​बड़ी कृपा हुई आप प्रथम दिन आए. हालांकि प्रथम दिन ऐसा ही होता है और इनको बहुत उत्साह मिलेगा आप आशीर्वाद देकर जाइए.

विजय कौशल ने कहा की मैं न्योता दे रहा हूं. कभी आइए वृंदावन तो मुझे तो अच्छा लगेगा ही लेकिन आश्रम में आकर आपको भी बहुत अच्छा लगेगा. आश्रम आपको अलग प्रकार का दिखाई देगा. जैसे द्वापर-त्रेता युग में आश्रम की कल्पना का शास्त्रों में हम लोग पढ़ते हैं. लगभग-लगभग वही दृश्य आपको दिखाई देगा. ​हमारी व्यास पीठ और हम सब बहुत गौरवान्वित हैं, गदगद हैं आनंदित हैं. आपका आशीर्वाद पूरे आयोजन समिति को मिला आपकी पूरी टीम आपके सभी सहयोगियों को बार-बार, बार-बार व्यास पीठ के प्रणाम अभिवादन.



Source link