जमीन पर गिरा था तिरंगा, रोहित-ईशान देखते रहे, सिराज ने फौरन बचाई देश की इज्जत
Last Updated:
Mohammed Siraj Tiranga IND vs NZ: न्यूजीलैंड और भारत के बीच हाल ही में खेले गए पांचवें वनडे मैच के दौरान जब सुरक्षाकर्मियों ने मैदान में घुसे एक व्यक्ति को पकड़ा तो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जमीन पर गिरे भारतीय तिरंगे को उठाकर सम्मान दिया. अब सिराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मोहम्मद सिराज ने जमीन पर गिरे तिरंगे को फौरन उठाया.
भारत बनाम न्यूजीलैंड. पांचवां और आखिरी वनडे. माउंट मॉनगुनई का मैदान. मैच अपने पूरे शबाब पर था, तभी एक फैन हाथों में तिरंगा झंडा लिए भागता हुआ मैदान में आ घुसा. पीछे से फौरन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे दौड़ते हुए झपट लिया. फैन नीचे गिरा तो उसका थामा हुए तिरंगा भी जमीन की धूल चाट रहा था. सबकी नजरें बस उस फैन और सिक्योरिटी वालों पर थी. दूर खड़े मोहम्मद सिराज चलकर आते हैं और उस लड़के को देखने की बजाय देशा का झंडा उठाते हैं और साफ करके ससम्मान ले जाते हैं.
मोहम्मद सिराज ने जमीन से उठाया तिरंगा
अब मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर फैंस सिराज की सराहना कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी भारतीय तिरंगा लिए मैदान में घुसे एक व्यक्ति का पीछा कर रहे हैं. जैसे ही वे उसे पकड़कर जमीन पर गिराते हैं, उसी दौरान तिरंगा भी नीचे गिर जाता है. मोहम्मद सिराज ने तिरंगे को जमीन पर गिरते हुए देखा और उसे तुरंत उठा लिया.
मोहम्मद सिराज का वीडियो वायरल
आखिरी मैच में सिर्फ 187 रन पर सिमटा न्यूजीलैंड
मैच की बात करें तो भारत ने कुल 209 रन बनाए, जिसमें अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन का योगदान दिया, जबकि श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 22-22 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सेंटनर ने 3-3 विकेट लिए. जवाब में न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पूरी न्यूजीलैंड टीम 187 रन पर ऑलआउट हो गई.
टी-20 सीरीज के बाद वनडे श्रृंखला भी जीता भारत
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए. भारत ने यह मैच 22 रन से जीता और 5 वनडे मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली. अर्शदीप सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि गुरनूर बराड़ को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला.