Last Updated:
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में सितारों की फौज नजर आई है. एक्टर अनुपम खेर ने बिना पर्दे पर आए ही जटायु के रोल में अपनी अलग पहचान हासिल की. उनकी दमदार आवाज ने जटायु के किरदार को अमर बना दिया. अनुपम खेर ने ‘जटायु’ के दो शब्दों ‘हे राम’ के लिए 200 बार रिहर्सल की थी.
अनुपम खेर ने ‘रामायण’ में जटायु के किरदार को आवाज दी है.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की रामायण को लेकर शुरुआत से जबरदस्त बज बना हुआ था. जब से फिल्म का ऐलान हुआ था तब से दर्शकों के बीच इसको लेकर चर्चाएं थीं. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और यश ने रावण का रोल अदा किया है. सितारों से सजी इस फिल्म में एक एक्टर ऐसे हैं जिन्होंने पर्दे पर आए बिना ही कमाल कर दिखाया. वो दिग्गज एक्टर अनुपम खेर हैं.
अनुपम खेर ने ‘रामायण’ में जटायु को आवाज दी है. एक्टर ने इस बार पर्दे पर आए बिना अपनी आवाज से ही कमाल कर दिखाया है. फिल्म में जटायु और रावण के बीच का युद्ध इसकी हाईलाइट बना हुआ है. सोशल मीडिया पर जटायु और रावण के युद्ध के विजुअल्स छाए हुए हैं. अनुपम खेर ने जटायु को आवाज दी लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2 शब्द बोलने के लिए दिग्गज एक्टर ने 200 बार रीटेक लिए थे.
अनुपम खेर ने ‘जटायु’ के लिए 200 बार रीटेक किए
अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में लिखा है कि अनुपम खेर ने ‘जटायु’ के रोल में ‘हे राम’ बोलने के लिए 200 बार रीटेक लिए थे. उन्होंने रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म में पूरी जान झोंक दी थी. अनुपम खेर ने ‘वैरायटी’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की डबिंग के दौरान वह निर्देशक नितेश तिवारी के साथ लगातार कॉन्टैक्ट में बने हुए थे.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम anupampkher)
अनुपम खेर ने बताया जटायु को आवाज देने का अनुभव
एक्टर अनुपम खेर के मुताबिक, निर्देशक नितेश तिवारी के मन में जटायु के किरदार को लेकर एक स्पष्ट भावनात्मक तस्वीर थी. वो चाहते थे कि जटायु और भगवान राम के बीच का रिश्ता बेहद व्यक्तिगत और भावुक नजर आए. खासतौर पर सीता माता को रावण से बचाने में असफल रहने के बाद जटायु के मन में जो पीड़ा और दुख है, वह दर्शकों तक गहराई से पहुंचे.