कंगना रनौत-PM मोदी पर की फूहड़ बात, देहरादून में FIR; पुराने वीडियो पर करवाचौथ व्रत का दावा

कंगना रनौत-PM मोदी पर की फूहड़ बात, देहरादून में FIR; पुराने वीडियो पर करवाचौथ व्रत का दावा


Last Updated:

यह मामला कंगना रनौत के पुराने वीडियो से जुड़ा है, जिसे सोशल मीडिया पर अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी से शेयर किया जा रहा था. आरोप है कि उस वीडियो के साथ करवाचौथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का भ्रामक दावा किया गया था.

Zoom

कंगना रनौत

अनुपम त्रिवेदी, देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में भाजपा सांसद और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि वीडियो को गलत और भ्रामक तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने आईटी ऐक्ट और बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है.

यह मामला कंगना रनौत के पुराने वीडियो से जुड़ा है, जिसे सोशल मीडिया पर अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी से शेयर किया जा रहा था. आरोप है कि उस वीडियो के साथ करवाचौथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने का भ्रामक दावा किया गया था. इस मामले में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईटी ऐक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एफआईआर में कुल 19 धाराएं लगाई गई हैं. मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक डालनवाला को सौंपी गई है. पुलिस अब वीडियो प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स और उन्हें चलाने वालों की जानकारी जुटा रही है. इसके साथ ही आरोपियों को चिन्हित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

शिकायतकर्ता के अनुसार सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है.

पीएम मोदी के लिए करवाचौथ करने से जुड़े कंगना रनौत के फर्जी वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया आईडी से भ्रामक कैप्शन, पोस्ट, रील और कॉमेंट के साथ शेयर किया जा रहा है. शिकायत के मुताबिक वीडियो के जरिए झूठा दावा किया जा रहा है कि कंगना ने 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था.

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार इस तरह गलत संदर्भ में पेश करके प्रधानमंत्री और सांसद पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया गया. इसके साथ ही धार्मिक भावनाएं आहत करने का प्रयास किया गया है. पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और आईडी की जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सबूतों के आधार पर वीडियो को शेयर करने वालों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



Source link