Last Updated:
Himachal Firing: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शिलाई गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामु कोटी पंचायत के ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात की. 9 नवंबर को चलती बाइक पर गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी.
नाहन. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले को लेकर जामु कोटी पँचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय एसपी सिरमौर से मुलाकात की. ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच में तेजी लाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई.
जानकारी के अनुसार, बीती 9 नवंबर को शिलाई के कोटीउतरऊ के समीप चलती बाइक पर गोली चलने का मामला सामने आया था. इस घटना में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति भी घायल हुआ था.
मीडिया से बात करते हुए बाइक चला रहे व्यक्ति रविंद्र सिंह ने बताया कि अपने भाई के साथ वह शिलाई क्षेत्र से घर की तरफ आ रहा था और इसी दौरान कोटी उत्तउ के समीप उन्हें गोली लगी जिससे पीछे बैठे उनके भाई की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समय बाद इस बात का आभास हुआ कि उन्हें गोली लगी है.उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगना मौत के कारण बताया गया है. रविंद्र के हेलमेट में भी गोली फंस गई थी.
जामुकोटी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर ने बताया कि एसपी ने मामले में जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.
बीती 9 नवंबर को शिलाई के कोटीउतरऊ के समीप चलती बाइक पर गोली चलने का मामला सामने आया था.
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द मामले में आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि वह लोगों को न्याय दिलाएंगे. एसपी को ग्रामीणों से मिलने के लिए खुद दफ्तर से बाहर आना पड़ा.