बेटी के जन्मदिन पर लिटन दास ने जड़ा शतक, खास अंदाज में मनाया जश्न
Last Updated:
liton das letter to daughter after 100: लिटन दास ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन के 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर 154 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका आठवां शतक था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले वह बांग्लादेश के केवल तीसरे बल्लेबाज बने.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने के बाद लिटन दास ने दिया अपनी बेटी को इमोशनल संदेश
नई दिल्ली. बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़कर न सिर्फ अपनी टीम को मुश्किल से निकाला, बल्कि इस पारी को अपनी बेटी के लिए यादगार तोहफा भी बना दिया. जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार (16 नवंबर) को लिटन ने अपना शतक पूरा करने के बाद जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया.
लिटन दास ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसन के 88वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर 154 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. यह टेस्ट क्रिकेट में उनका आठवां शतक था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले वह बांग्लादेश के केवल तीसरे बल्लेबाज बने.
लिटन का लेटर हुआ वायरल
शतक पूरा करने के बाद लिटन ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और कैमरे के सामने दिखा दी. इस पर्ची पर उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन के लिए एक खास संदेश लिखा था. लिटन ने लिखा, ‘मेरी राजकुमारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. यह शतक तुम्हारे लिए है.’ उनके इस भावुक अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लिटन दास पहले दिन का खेल खत्म होने तक 92 रन बनाकर नाबाद थे. सोमवार को उन्हें अपना शतक पूरा करने के लिए सिर्फ आठ रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने चार ओवर से भी कम समय में हासिल कर लिया. वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
CUTEST CELEBRATION OF THE DAY
– Litton Das dedicating his Test hundred for his daughter. https://t.co/9Feu3MKjlv