Records 2026: 13 साल के छात्र ने AI से बनाया ऐसा ऐप, जो रखेगा शरीर की कोशिकाओं पर नजर

Records 2026: 13 साल के छात्र ने AI से बनाया ऐसा ऐप, जो रखेगा शरीर की कोशिकाओं पर नजर


Last Updated:

India Book of Records 2026: जिस उम्र में बच्चे स्कूल की पढ़ाई और नई-नई चीजें सीखने में व्यस्त रहते हैं उसी उम्र में पुणे के एक छात्र ने ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है जिसकी चर्चा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हो रही है. 13 साल के वृषभ उदय सोनावणे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक एप्लिकेशन बनाया है जो जैविक कोशिकाओं यानी सेल्स को ट्रैक करने से जुड़ा है. उनके इस प्रयास को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस ने मान्यता दी है.

Zoom

Pune Boy Vrushabh Sonawane: पुणे के 13 साल के छात्र ने बनाया AI ऐप.

India Book of Records 2026: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल पढ़ाई से लेकर मेडिकल रिसर्च तक तेजी से बढ़ रहा है. आमतौर पर इस तकनीक को लेकर बड़े वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और रिसर्चर्स की चर्चा होती है लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले 13 साल के एक छात्र ने कम उम्र में ही AI और बायोलॉजी को जोड़कर एक खास प्रोजेक्ट तैयार किया है. वृषभ उदय सोनावणे ने सेल डायनमिक्‍स (Cell Dynamics)नाम से एक AI आधारित एप्लिकेशन विकसित किया है जिसका मकसद जैविक कोशिकाओं यानी बायोलॉजिकल सेल्स को ट्रैक करना है. उनके इस काम को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस (India Book of Records)में जगह मिली है. खास बात यह है कि उन्होंने अपने एप्लिकेशन से जुड़ा फ्रेमवर्क भी गिटहब (GitHub) और कगल (Kaggle)जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया है.

13 साल की उम्र में बनाया AI आधारित एप्लिकेशन

पुणे के रहने वाले वृषभ उदय सोनावणे का जन्म 19 फरवरी 2013 को हुआ था. टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जब उनके इस काम की उपलब्धि के बारे में 23 सितंबर 2026 को जानकारी हुई तब उनकी उम्र 13 साल और 7 महीने थी. इस उपलब्धि के लिए उन्हें आईबीआर एचिवर्स का खिताब दिया गया है.इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस की ऑनलाइन उपलब्धि सूची में इस रिकॉर्ड को 14 नवंबर को प्रकाशित किया गया. इसमें उनके बनाए सेल डायनिमिक्‍स एप्लिकेशन को AI आधारित सेल ट्रैकिंग एप्लिकेशन बताया गया है यानी वृषभ ने ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जैविक कोशिकाओं को ट्रैक करने के क्षेत्र से जुड़ा है.

क्या है सेल डायनिमिक्‍स और कैसे काम आती है सेल ट्रैकिंग?

सेल डायनिमिक्‍स का संबंध बायोलॉजी के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र सेल ट्रैकिंग से है. आसान भाषा में समझें तो सेल ट्रैकिंग का मतलब किसी जैविक कोशिका की गतिविधियों पर समय के साथ नजर रखना है. इसके जरिए वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश करते हैं कि कोई कोशिका किस दिशा में आगे बढ़ रही है उसके व्यवहार में क्या बदलाव हो रहे हैं और दूसरी कोशिकाओं के साथ उसकी किस तरह की गतिविधियां या संपर्क हो रहे हैं.जीव विज्ञान और मेडिकल रिसर्च में इस तरह की जानकारी काफी काम आ सकती है. उदाहरण के लिए कोशिकाओं की वृद्धि, एक जगह से दूसरी जगह जाने की प्रक्रिया और उनके आपसी व्यवहार को समझने में सेल ट्रैकिंग की भूमिका हो सकती है.इस काम में AI आधारित टूल्स भी मददगार साबित हो सकते हैं. वैज्ञानिक तस्वीरों और वीडियो के अलग-अलग फ्रेम का विश्लेषण करके कोशिकाओं की पहचान करने और समय के साथ उनकी गतिविधियों को समझने के लिए ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं. वृषभ का प्रोजेक्ट इसी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेल बायोलॉजी को एक साथ लाने की कोशिश है.



Source link