गुम हुए ठाकुर जी को ढूंढने गांव-गांव घूम रही महिलाएं, एक बार संकल्प से 21 साल करना पड़ता है यह कठिन व्रत

गुम हुए ठाकुर जी को ढूंढने गांव-गांव घूम रही महिलाएं, एक बार संकल्प से 21 साल करना पड़ता है यह कठिन व्रत


होमताजा खबरधर्म

एक बार संकल्प से 21 साल करना पड़ता है यह व्रत, ठाकुर जी को ढूंढती हैं महिलाएं

Last Updated:

बुंदेलखंड में कार्तिक महीने के दौरान महिलाएं महीने भर का व्रत रखती हैं और इस दौरान परंपरा के तहत गुम हुए ठाकुर जी को ढूंढने के लिए गांव-गांव घूमती हैं. यह कठिन व्रत संकल्प लेने के बाद 21 साल में पूर्ण होता है.

सागर. बुंदेलखंड अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है. ऐसे ही यहां पर कार्तिक महीने में महिलाएं महीने भर का व्रत करती हैं. व्रत करने वाली महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सखियों के साथ घाट पर जाकर स्नान करती हैं. यह स्नान घाट पर तालाब में, नदियों में और कुआं पर स्नान करने के लिए साथ में जाती हैं और भगवान की कथा को सुनती हैं. 15 दिन तक केवल स्नान करती हैं लेकिन दीपावली के बाद से महिलाएं तुलसी पूजन शुरू करती हैं.

दीपावली के रात व्रत करने वाली महिलाएं नदियों के घाट पर पहुंचती है वहां पर ठाकुर जी का पूजन होता है. दीपक बनकर नदी में प्रवाहित करती हैं और मौन धारण कर लेती हैं. अगले दिन गांव पूजन के साथ मौन व्रत पूरा होता है और फिर तुलसी पूजन शुरू हो जाता है. जो एकादशी तक चलता है, इसमें सभी सखियां एक दूसरे को अपने-अपने घर बुलाती हैं और साथ में तुलसी पूजन करती हैं तुलसी गीत गाती हैं ठाकुर जी के गीत गाती हैं.

इसमें घर-घर जाकर वह लोक परंपरा वाले गीत गाती हैं. विधिवत पूजन अर्चन किया जाता है इसी दौरान इन व्रत करने वाली महिलाओं के भगवान अचानक से गुम जाते हैं तो फिर गुम हुए ठाकुर जी को ढूंढने के लिए गांव-गांव जाना पड़ता है घाट घाट घूमना पड़ता है तलाशना पड़ता है. आंवला के पेड़ से गायब हुए ठाकुर जी कदंब के पेड़ पर मिलते हैं. तो सभी सखी अपने-अपने भगवान ले लेती हैं फिर अपने ठाकुर जी के साथ मथुरा वृंदावन घूमने के लिए जाती हैं. इस तरह का व्रत बुंदेलखंड के हर गांव में किया जाता है इसमें महिलाएं अपनी सखियां बनती हैं

एक बार संकल्प लेने के बाद 21 साल में पूर्ण होता है व्रत
कार्तिक स्नान करने वाले इस व्रत को 21 साल तक किया जाता है इसमें सबसे पहले व्रत का संकल्प करते हैं और भगवान लेकर सखियों के साथ स्नान करना शुरू करते हैं. 12 साल का व्रत संकल्प होता है. 12 साल होने के बाद 6 साल का ब्याज और फिर 3 साल का त्याज होता है. इस तरह से कार्तिक स्नान का व्रत 21 साल में पूर्ण होता है जब 21 साल हो जाते हैं तो इसका उद्यापन करवाना पड़ता है इसमें अपने साथ में व्रत करने वाली सभी सखियों को बुलाया जाता है. भगवान सत्यनारायण की कथा होती है प्रसाद बनता है सभी सखियों को भोजन करवाते हैं.



Source link