पहले बगावत फिर बोला रजत पाटीदार का बल्ला, कप्तान के धमाके से हिला BCCI का सिंहासन, 135 रनों की पारी से यलगार जारी

पहले बगावत फिर बोला रजत पाटीदार का बल्ला, कप्तान के धमाके से हिला BCCI का सिंहासन, 135 रनों की पारी से यलगार जारी


होमखेलक्रिकेट

पहले बगावत फिर बोला रजत पाटीदार का बल्ला, कप्तान के धमाके से हिल गई चयन समिति

Last Updated:

rajat patidar record innings: रजत पाटीदार ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. उन्होंने 48 गेंद में नाबाद 135 रनों की पारी खेली है. रजत पाटीदार ने 2026 सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ 8 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 48 गेंद में नाबाद 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वह पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे.

Zoom

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में रजत पाटीदार ने 135 रनों की खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली. हाल के दिनों में भारतीय क्रिकेट में एक नाम सुर्खियों में इसलिए ता क्योंकि उसने बीसीसीआई को ही आंख दिखाते हुए इंडिया ए के लिए पचास ओवर की क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था उसी बल्लेबाज ने अपने पसंदीदा फॉर्मेट में ऐसी तूपानी पारी खेली जिसको देखकर हर कोई दंग रह गया. बात कर रहे है आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार की जिनके बल्ले ने सबकी बोलती बंद कर दी है.

आईपीएल में आरसीबी को लगातार 2 बार चैंपियन बनाने वाल कप्तान रजत पाटीदार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. रजत पिछले कुछ सालों से आईपीएल के सबसे खतरनाक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे हैं. एक बार फिर रजत पाटीदार ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है. उन्होंने 48 गेंद में नाबाद 135 रनों की पारी खेली है. रजत पाटीदार ने 2026 सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ 8 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 48 गेंद में नाबाद 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वह पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे.

पाटीदार की रिकॉर्डतोड़ पारी

सोमवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में मध्य प्रदेश और असम के बीच मैच खेला जा रहा है. एमपी ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 250 रन बना दिए हैं. एमपी के लिए कप्तान पाटीदार ने पांच नंबर पर खेलते हुए शतक जड़ा. उन्होंने 41 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की. रजत पाटीदार ने 48 गेंद में 8 चौकों और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए.पाटीदार अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 41 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. उनके अलावा अक्षत रघुवंशी ने 19, अंकुश सिंह ने 23, शिवांग कुमार ने 61, अपूर्वे द्विवेदी ने 03, त्रिपुरेश सिंह ने 00 और अनिकेत वर्मा ने 01 रन बनाया.

पाटीदार ने इंडिया ए को कहा था ‘नो’

कुछ दिन पहले रजत पाटीदार ने भारतीय क्रिकेट में हलचल मचा दी थी. असम के खिलाफ  विस्फोटक पारी से ठीक पहले रजत पाटीदार ने 19 नवंबर से दोहा में शुरू होने वाले एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड से अपना नाम वापस ले लिया था. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बताया था कि अपनी मौजूदा इंजरी मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वो फिलहाल 50 ओवरों के फॉर्मेट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहना चाहते हैं. हालांकि, छोटे फॉर्मेट में उतरते ही उन्होंने अपने बल्ले की धमक से सबको हैरान कर दिया है और साथ ही संकेत दे दिया है कि उनको भी टी-20 फॉर्मेट के लिए ध्यान रकाै जाए.



Source link