JKSSB Exam: कार में बैठकर उगल रहे थे सवालों के जवाब! जम्मू में हाईटेक गैजेट्स से नकल कराते 14 मुन्नाभाई गिरफ्तार

JKSSB Exam: कार में बैठकर उगल रहे थे सवालों के जवाब! जम्मू में हाईटेक गैजेट्स से नकल कराते 14 मुन्नाभाई गिरफ्तार


होमताजा खबरदेश

कार में बैठ उगल रहे थे जवाब, हाईटेक गैजेट्स के साथ 14 मुन्नाभाई गिरफ्तार

Last Updated:

जम्मू में सरकारी भर्ती परीक्षा को हाईटेक तरीके से पास कराने की साजिश रच रहे नकल माफिया पर पुलिस ने करारा प्रहार किया है. 15 नवंबर 2026 को हुई JKSSB की फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट (FAA) परीक्षा के दौरान नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के बाहर छापेमारी कर 14 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

Zoom

JKSSB परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.

जम्मू में JKSSB की फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट (FAA) परीक्षा में नकल कराने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. SSP जम्मू ने बताया कि अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य गैजेट्स भी बरामद किए हैं.

SSP के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 को हुई परीक्षा के दौरान नकल और उम्मीदवारों को अनुचित तरीके से मदद पहुंचाने की कोशिश से जुड़े तीन अलग-अलग मामले दोमाना पुलिस स्टेशन में दर्ज किए गए हैं. पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि कुछ लोग परीक्षा केंद्रों के बाहर गाड़ियों में बैठकर परीक्षा दे रहे उम्मीदवारों को अनुचित तरीके से मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.

इन सूचनाओं के आधार पर त्रिकुटा ग्रुप ऑफ कॉलेज, सेंट जेवियर स्कूल और KNIT ग्रीन मॉडल एकेडमी के बाहर कार्रवाई की गई. पुलिस ने तीनों मामलों में FIR नंबर 249/2026, 250/2026 और 251/2026 दर्ज की हैं. तीनों FIR Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 की धारा 3(iv) और 3(v) के तहत दर्ज की गई हैं.

SSP जम्मू ने कहा कि इस पूरे मामले में नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नकल रैकेट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों तक किस तरह मदद पहुंचाई जा रही थी. जांच जारी है और इस मामले में SIT भी गठित की गई है.



Source link