यूपी में मिला प्रियंका गांधी को लीड रोल, सपा से वही करेंगी डील, कांग्रेस की बैठक में क्या-क्या हुआ

यूपी में मिला प्रियंका गांधी को लीड रोल, सपा से वही करेंगी डील, कांग्रेस की बैठक में क्या-क्या हुआ


Last Updated:

सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ होने वाली बैठक से पहले कांग्रेस ने आज मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक बैठक बुलाई थी. इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद मौजूद रहे.

Zoom

यूपी चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर सपा से प्रियंका गांधी करेंगी बातचीत.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर लगातार गहमागहमी चल रही है. इस बीच सोमवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और इमरान मसूद भी मौजूद थे. इस मीटिंग में सपा के साथ सीटों की बातचीत को लेकर प्लानिंग की गई है. मीटिंग में प्रियंका गांधी के राजनीतिक कद को फिर बढ़ाया गया है. सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ही सपा से सीट शेयरिंग पर बात करेंगी. हालांकि इससे पहले समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सीटों की मांग व्यवहारिक नहीं है, जहां जो जीतेगा उस फार्मूले पर सीटें बंटेंगी. इसके अलावा राजीव राय ने कहा कि कांग्रेस की 181 सीटों की मांग व्यवहारिक नहीं है, जहां जो जीतेगा उसी फार्मूले से बंटेगी सीटें:

‘सवाल सीट का नहीं, सवाल जीत का है’
राजीव राय ने कहा कि अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि सवाल सीट का नहीं, सवाल जीत का है, जहां जिसकी ताकत होगी वह वही से लड़ेगी. जीत होगी तभी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का सम्मान रहेगा. आपके लिए जो सम्मानजनक है उससे ज्यादा जरूरी है कि जनता का सम्मान बना रहे. पिछली बार का परिणाम कांग्रेस और हमारे सामने है. रियलस्टिक होने की जरूरत है. कांग्रेस को पता है कि कांग्रेस की मांग व्यवहारिक नहीं है. कांग्रेस ने नहीं कहा कि 181 सीटे नहीं मिलेंगी तो गठबंधन नहीं होगा. कांग्रेस को जो समझ आया कांग्रेस ने मांग की है. यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला है, सवाल सीट का नहीं सवाल जीत का है.

मीटिंग में प्रियंका गांधी को रखा गया आगे
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा कि सीट शेयरिंग बातचीत में पार्टी का हित सबसे ऊपर रखना है. हम तभी हस्तक्षेप करेंगे जब बेहद ज़रूरी होगा. आपको पूरी स्वतंत्रता है की आप सपा से सम्मानजनक समझौते की पूरी कोशिश करिए. बैठक में तय हुआ की प्रियंका गांधी पूरी बातचीत के लिए लीड रोल में रहेंगी. सपा से बात करने वाली कमेटी उनके संपर्क में रहेगी और सारी डिटेल साझा करेगी. दिसंबर से प्रचार की शुरुवात कि लिए तैयारी करने कि निर्देश दिए गए. साझा प्रचार भी होगा (अखिलेश और राहुल)लेकिन उसकी तैयारी सीट बंटवारे के बाद होगी.

कांग्रेस की बैठक के बाद क्या बोले मल्लिकार्जन खरगे
वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई. उत्तर प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे. प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर तथा वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है. मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी.

‘हम लोग सभी 403 सीटों के लिए तैयार हैं’
कांग्रेस सांसद और यूपी कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि सीट बंटवारे पर बात होने वाली है. अब ये तय है ना की गठबंधन होगा? मुझे ऐसा लगता तो है लगता है. लेकिन हम लोग सभी 403 सीटों पर पूरी तैयारी में हैं. हमें कोई ये नहीं है की हम तैयार नहीं हैं. हम पूरी तरह से 403 सीटों पर तैयार हैं. अखिलेश सीएम बनेंगे, ये कहाँ मना कर रहे हैं हम. आज संगठन मज़बूत करने और कैंपेन शुरू करने पर बात हुई. दिसंबर से प्रचार शुरू कर देंगे. कल दिल्ली में सीट बंटवारे की बैठक है. सीटों की संख्या बड़ी बात नहीं ,जीत बड़ी बात है. मेरे सुर नहीं बदले वही सुर हैं. लेकिन जो मक़सद है इसमें कामयाबी हो ये ज़रूरी. 205 सीटों से कम या ज़्यादा का जो सवाल है तो बड़े नेता मिलेंगे तो सब तय हो जाएगा.



Source link