Last Updated:
EPFO ने कर्मचारियों की सुविधा के लिए WhatsApp आधारित इंटरैक्टिव सर्विस शुरू की है. इस सर्विस के जरिए अब PF खाताधारक घर बैठे अपने खाते का बैलेंस, पासबुक, कर्मचारी और कंपनी के योगदान, पेंशन में जमा रकम और पिछले पांच लेन-देन की जानकारी हासिल कर सकेंगे. इसके लिए EPFO के आधिकारिक WhatsApp नंबर पर Hi मैसेज भेजकर भाषा चुननी होगी और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा. ये पूरा प्रोसेस कैसे काम करेगा, ये जान लें.
ईपीएफओ ने नई सर्विस शुरू की है.
कर्मचारी भविष्य निधि यानी PF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. अब अपने PF खाते का बैलेंस चेक करने के लिए न तो अलग ऐप खोलने की जरूरत होगी और न ही बार-बार पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. कर्मचारी WhatsApp के जरिए ही अपने PF खाते से जुड़ी कई डिटेल्स हासिल कर सकेंगे. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने WhatsApp आधारित इंटरैक्टिव सर्विस शुरू की है. इसके जरिए कर्मचारी अपने मोबाइल पर ही PF खाते में जमा रकम, पासबुक और हाल के लेन-देन की जानकारी देख सकेंगे.
कैसे मिलेगी WhatsApp पर PF की जानकारी?
- इस सुविधा का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा. इसके लिए कर्मचारी को EPFO के ऑफिशियल WhatsApp नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजना होगा.
- इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी.
- फिर Check Balance का ऑप्शन चुनना होगा. इसके बाद PF खाते से जुड़े आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
- OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा.
- अगर एक UAN से कई PF खाते जुड़े हैं, तो कर्मचारी को अपनी Member ID चुननी होगी.
- इसके बाद खाते की जानकारी WhatsApp पर मिल जाएगी.
- इस सुविधा के जरिए कर्मचारी अपने PF खाते में जमा कुल रकम देख सकेंगे.
- कर्मचारी और कंपनी की तरफ से जमा किए गए पैसे की अलग-अलग जानकारी भी मिलेगी.
- इसके अलावा पेंशन खाते में जमा योगदान, पिछले पांच लेन-देन और PF पासबुक डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा.
- इस पूरे प्रोसेस में कर्मचारी अपनी पसंद की भाषा भी चुन सकेंगे.
EPFO की WhatsApp सर्विस के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना यानी PMVBRY से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है. इसके तहत आधार से फेस ऑथेंटिकेशन और बैंक अकाउंट में आधार लिंक करने के प्रोसेस के बारे में जानकारी मिलेगी. इसके लिए UMANG ऐप और Aadhaar Face RD ऐप का इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया जा रहा है.
सरकार का बड़ा प्लान
सरकार का मकसद PF से जुड़ी सर्विसेस को कर्मचारियों के लिए आसान बनाना है. इसी दिशा में WhatsApp के जरिए PF बैलेंस, पासबुक और दूसरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके साथ ही WhatsApp के जरिए PF का पैसा निकालने की सुविधा देने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. जल्द ये सुविधा शुरू होगी उसके बाद कर्मचारियों को PF का पैसा निकालने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर जाने की परेशानी से राहत मिल जाएगी.