‘इस्तीफा दे दूं क्या?’, मंच से विधायक ने पूछा, जनता के जवाब ने चौंकाया, MLA की किरकिरी का वीडियो वायरल

‘इस्तीफा दे दूं क्या?’, मंच से विधायक ने पूछा, जनता के जवाब ने चौंकाया, MLA की किरकिरी का वीडियो वायरल


Last Updated:

रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिरसा मुंडा जयंती के कार्यक्रम में उन्होंने जनता से पूछा- इस्तीफा दे दूं क्या? भीड़ ने जवाब दिया- दे दो. इस पर विधायक बोले- ओके, दे देंगे, उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कमलेश्वर डोडियार ने मंच से इस्तीफा देने की बात कही.

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक मंच से जनता से सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या इस्तीफा दे दूं क्या? इस पर भीड़ से आवाज आती है- दे दो. जवाब में विधायक कहते हैं- ओके, दे देंगे. चलो ठीक है, उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा. विधायक और जनता के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, रविवार को सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रानीसिंह गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण और चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में विधायक कमलेश्वर डोडियार भी शामिल हुए थे. इस दौरान मंच से उनका संबोधन चल रहा था. जब विधायक राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखने लगे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें टोक दिया.

जनता ने कहा- जल, जंगल, जमीन की बात कीजिए

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक से कहा कि बिरसा मुंडा के विचारों और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए. लोगों ने जल, जंगल और जमीन जैसे विषयों को प्राथमिकता देने की बात कही. इसी बीच विधायक ने मंच से मौजूद लोगों से सवाल कर दिया कि क्या इस्तीफा दे दूं क्या? इस पर भीड़ की तरफ से जवाब आया- दे दो. लोगों के जवाब पर विधायक ने कहा, ‘ओके, दे देंगे. चलो ठीक है, उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा.’ इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राजनीतिक कार्यक्रम होने से आयोजकों का इनकार

विधायक के बयान के बाद मंच पर मौजूद एक वक्ता ने कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है. दो संगठनों के युवाओं ने मिलकर इसका आयोजन किया है और इसका किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है. कमलेश्वर डोडियार भारतीय आदिवासी पार्टी के टिकट पर सैलाना से विधायक चुने गए थे. वह इस पार्टी से आने वाले पहले विधायक हैं.



Source link