Dr Mitali Sharma Instagram: एमबीबीएस के बाद छोड़ी पढ़ाई, फिल्ममेकिंग-साइकोलॉजी सीख रही हैं डॉ मिताली, सोशल मीडिया पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

Dr Mitali Sharma Instagram: एमबीबीएस के बाद छोड़ी पढ़ाई, फिल्ममेकिंग-साइकोलॉजी सीख रही हैं डॉ मिताली, सोशल मीडिया पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स


Last Updated:

Dr Mitali Sharma Instagram: नीट में 700 अंक लाने और एमबीबीएस पूरा करने के बाद डॉक्टर मिताली शर्मा ने एक साल का गैप ईयर लिया. बिना किसी परीक्षा और मार्क्स के डर के उन्होंने खुद का यूनीक करिकुलम बनाया. इसमें वे अपनी पसंद की स्किल्स सीख रही हैं. पढ़िए मिताली शर्मा की मोटिवेशनल स्टोरी.

Zoom

Dr Mitali Sharma Instagram: डॉ. मिताली शर्मा के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

नई दिल्ली (Dr Mitali Sharma Instagram). सफलता की घिसी-पिटी परिभाषा तय कर दी गई है. अच्छी सैलरी वाली नौकरी, शानदार घर और किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में टॉप रैंक. बचपन से यही सिखाया जाता है कि पढ़ाई का मतलब सिर्फ अच्छे नंबर लाना, कट-ऑफ पार करना और डिग्री हासिल करना है. इस ब्लाइंड रेस में अक्सर हमारा असली मकसद और सीखने का आनंद कहीं पीछे छूट जाता है. ज्यादातर लोग नहीं जानते कि वे असल में जिंदगी से क्या चाहते थे और उनके बचपन के सपने क्या थे.

डॉ मिताली शर्मा इसी रूढ़िवादी सोच को चैलेंज कर रही हैं. कोटा के मशहूर कोचिंग संस्थानों के ‘स्टार बैच’ में पढ़ने और नीट परीक्षा में 720 में से 700 अंक हासिल करने के बाद उन्होंने देश के टॉप कॉलेज से MBBS की डिग्री पूरी की. आमतौर पर लोग इस मुकाम पर पहुंचने के बाद पीजी या दूसरी डिग्री की दौड़ में लग जाते हैं. लेकिन मिताली ने 1 साल का ऐसा ‘गैप ईयर’ लिया, जो बिल्कुल अलग और अनूठा था. जानिए डॉ. मिताली शर्मा ने बिना किसी परीक्षा के खुद का करिकुलम क्यों तैयार किया.

नंबरों की दौड़ से बाहर निकलने का फैसला

डॉक्टर मिताली शर्मा बताती हैं कि स्कूल के दिनों से ही वे क्लास टॉपर रहीं. लेकिन उन्हें हमेशा से इस बात की कसक रहती थी कि हमारे एजुकेशन सिस्टम का मुख्य फोकस सिर्फ परीक्षाओं को पास करने और दूसरों से आगे निकलने पर होता है. पढ़ाई को ‘रैट रेस’ बना दिया गया है. यहां हर कोई दौड़ तो रहा है लेकिन यह नहीं जानता कि मंजिल कहां है. इसी से ऊबकर उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री पूरी करने के बाद किसी नई कोर्स में एडमिशन लेने के बजाय खुद का अलग रास्ता चुना.

क्या है मिताली का अनोखा ‘गैप ईयर करिकुलम’?

डॉ. मिताली शर्मा का मानना है कि कॉलेज का सेट सिलेबस उनकी उन जरूरतों और जिज्ञासाओं को पूरा नहीं कर सकता था, जो वे असल में सीखना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने किसी संस्था का इंतजार करने के बजाय खुद अपना ‘गैप ईयर करिकुलम’ डिजाइन किया. उनके इस अनोखे शेड्यूल में हर महीने 2 नई स्किल्स सीखने का नियम है:

  • मेजर सब्जेक्टिव स्किल: इसमें ऐसी चीजें शामिल होती हैं जो दिमागी कसरत, क्रिएटिविटी और अनुशासन की मांग करती हैं.
  • माइनर ऑब्जेक्टिव स्किल: यह पढ़ने, लिखने, समझने और किसी नए विषय की बारीकियां जानने पर फोकस्ड होती है.

भूगोल से फिल्ममेकिंग और साइकोलॉजी तक का सफर

इस गैप ईयर के दौरान मिताली ने अपनी जिज्ञासा के आधार पर विषय चुने. उन्होंने पहले महीने में ‘सेल्फ-डिसिप्लिन’ और ‘भूगोल’ (Geography) जैसे विषय एक साथ पढ़े. इसके बाद के महीनों में उनका ध्यान फिल्ममेकिंग, साइकोलॉजी, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसी अलग-अलग फील्ड्स पर रहा. खास बात यह है कि इन विषयों को पढ़ने के पीछे न तो कोई सेमेस्टर परीक्षा का प्रेशर था और न ही किसी तरह की रेस में आगे निकलने की होड़.

सीखने की भूख कभी खत्म नहीं होती

2 महीने से ज्यादा के एक्सपेरिमेंट के बाद मिताली महसूस करती हैं कि उन्होंने पढ़ाई का असली आनंद पा लिया है. जब शिक्षा के साथ कोई बाहरी दबाव या नंबरों का डर जुड़ा नहीं होता तो ज्ञान हासिल करना बोझ नहीं बल्कि खुशी बन जाता है. उनकी कहानी सिखाती है कि सफलता सिर्फ दूसरों से आगे निकलने का नाम नहीं है, बल्कि खुद का सबसे बेहतर वर्जन बनना ही असली उपलब्धि है. डिग्रियों के शोरगुल से दूर यह कहानी याद दिलाती है कि सीखने की असल भूख कभी मरती नहीं, बस परफॉर्मेंस के दबाव में कहीं दब जाती है.





Source link