8 महीने में चौथी बार… फिर चोटिल हुआ टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज, हाथ में आए टांके

8 महीने में चौथी बार… फिर चोटिल हुआ टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज, हाथ में आए टांके


होमखेलक्रिकेट

8 महीने में चौथी बार… फिर चोटिल हुआ टीम इंडिया का स्टार, हाथ में आए टांके

Last Updated:

Varun Chakaravarthy injured,: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ तमिलनाडु के पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती के गेंदबाजी वाले हाथ में चोट लग गई थी. इसी वजह से उन्हें जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले की प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ा. उनकी जगह एम. सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया गया. वरुण आईपीएल 2026 के बाद से चौथी बार चोटिल हुए हैं.

Zoom

वरुण चक्रवर्ती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान हुए चोटिल.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर इंजरी का शिकार हो गए हैं. घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए वरुण चोटिल हो गए. इसका नतीजा यह हुआ कि जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले से पहले उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर होना पड़ा. रेलवे के खिलाफ मैच में भी उनके गेंदबाजी वाले हाथ में चोट लगी थी, जिसके बाद टांके लगवाने पड़े. लगातार चोटों से जूझ रहे वरुण के लिए यह एक और झटका है.

IPL में दो फ्रैक्चर के बावजूद खेलते रहे
वरुण पिछले 8 महीनों में चौथी बार चोटिल हुए हैं. इसकी शुरुआत IPL 2026 के दौरान हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उनके बाएं हाथ की दो उंगलियों में फ्रैक्चर हो गया था. उन्होंने खुद बताया था कि एक उंगली में चोट पहले मैच से पहले लगी थी, जबकि दूसरी उंगली में फ्रैक्चर एक अन्य मैच के दौरान हुआ. इसके बावजूद वह मैदान पर उतरते रहे. इसके बाद 3 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन का सीधा शॉट उनके बाएं पैर के अंगूठे पर लगा. जांच में हेयरलाइन फ्रैक्चर का पता चला. इस चोट के कारण उन्हें IPL का एक मैच से बाहर भी रहना पड़ा. हालांकि, वह दर्द के बावजूद मैदान पर लौटे और केकेआर के लिए खेले.

आयरलैंड सीरीज से हुए बाहर
IPL के दौरान लगी पैर की चोट का असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी पड़ा. वरुण को जून 2026 में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज से बाहर होना पड़ा. BCCI ने बताया था कि वह बाएं पैर की चोट के कारण बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं.

इंग्लैंड दौरे पर फिर चोटिल
आयरलैंड सीरीज के बाद वरुण ने इंग्लैंड दौरे पर वापसी की, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी. तीसरे T20I के दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई. MRI जांच में ग्रेड-2 का खिंचाव सामने आया. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी दो T20I मुकाबलों से बाहर होना पड़ा. चोट के कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज में भी नहीं खेल सके. उनकी जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया.

अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी के बाद फिर लगा झटका
हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद वरुण ने सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I से वापसी की. उन्होंने इस मैच में चार ओवर गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि, मैच के बाद उनके बाईं तरफ पेट के हिस्से में परेशानी हुई. जांच में साइड स्ट्रेन का पता चला और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर होना पड़ा. इस चोट के कारण वह 2026 एशियन गेम्स में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके. जापान के खिलाफ होने वाले एकमात्र T20I में भी वह उपलब्ध नहीं थे.

अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चोटिल
अब वरुण को एक और चोट का सामना करना पड़ा है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु की ओर से खेलते हुए रेलवे के खिलाफ मुकाबले में उनके गेंदबाजी वाले हाथ में चोट लगी. उन्होंने उस मैच में अपने चार ओवर पूरे किए और 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए. हालांकि, चोट के कारण उन्हें टांके लगवाने पड़े. इसके बाद जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुकाबले में वह तमिलनाडु की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन सके. उनकी जगह एम. सिद्धार्थ को टीम में शामिल किया गया.



Source link