Last Updated:
बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस निम्मी के 1.77 करोड़ रुपये की एफडी के गलत इस्तेमाल और कार बेचने के आरोप में उनकी केयरटेकर के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
Image: IMDb (actress Nimmi)
बॉलीवुड की दिवगंत एक्ट्रेस निम्मी की केयरटेकर के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. सांताक्रूज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बताया गया कि केयरटेकर ने निम्मी के 1.77 करोड़ रुपये के फिक्स डिपॉजिट (FD) का गलत इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं , उन्होंने एक्ट्रेस की कार को कबाड़ में बेच दिया और 2020 में एक्ट्रेस के दो फ्लैट पर कब्जा करने की कोशिश भी की.
निम्मी, जिनका असली नाम नवाब बानू था. वह हिंदी सिनेमा में काफी फेमस थीं. 25 मार्च 2020 को उनका निधन हो गया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर में बताया गया कि निम्मी अपनी विल में दो फ्लैट्स, दो पार्किंग स्पेस और FD लाभार्थियों के लिए छोड़ के गई थीं. मगर केयरटेकर ने उनकी प्रॉपर्टी कब्जा करने की कोशिश की.
निम्मी गुजरने के बाद क्या क्या छोड़कर गईं
एक्ट्रेस के रिश्तेदार मोहम्मद युनुस सलीम दुर्रानी (48) ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. उन्होंने पुलिस को बताया कि निम्मी और उनके पति स्क्रिप्टराइटर अली रजा ने साल 2003 में जुहू तारा रोड के नेहा अपार्टमेंट की बी विंग में दो फ्लैट खरीदे थे. ये घर निम्मी के नाम पर खरीदे गए थे. साथ ही SBI में 1.23 करोड़ रुपये और सारस्वत बैंक में 54 लाख की FD थी.
कैसे केयरटेकर को मिली पैसे निकालने की इजाजत
अली रजा का 1 नवंबर 2007 को निधन हो गया था. पति के निधन के बाद एक्ट्रेस निम्मी अकेले रहती थीं. मगर जिंदगी के अंतिम दिनों में वह बीमार रहती थीं और आखिरी समय में उन्हें ट्रेवलिंग और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए एक जॉइंट अकाउंट खुलवाया था असरार शेख के साथ. वह उनकी हाउसहेल्प और केयरटेकर हैं. जो उनके हिसाब किताब को भी देखती थीं. एक्ट्रेस के रिश्तेदार ने इन्हीं पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं.
पैसे हड़पने के साथ कार भी कबाड़ में बेची
एक्ट्रेस के रिश्तेदार ने हाउसहेल्प पर आरोप लगाया कि उन्होंने 1.77 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिजॉजिट से निकाल लिये और गलत तरह से इस्तेमाल किए. उतना ही नहीं मारुति सुजुकी सियाज को भी काबड़ में बेच दिया. साथ ही दोनों फ्लैट को कब्जाने की कोशिश की.
निम्मी की वसीयत में हकदार कौन
रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि निम्मी ने गुजरने से पहले अपनी वसीयत बनाई थी जिसमें गुरपाल सिंह-हरबन सिंह सच्चर को एग्जीक्यूटर बनाया था. उन्होंने अपने गोद लिए हुए बेटे अली सैय्यद परवेज और एक अन्य रिश्तेदार को अपने पैसे, फ्लैट और गहनों का बेनिफिशियरी बनाया था. एक्ट्रेस का गोद लिया हुआ बेटा ब्रिटेन में रहता है. वह निम्मी की बहन का बेटा है. साल 2020 में परवेज की भी कोरोना के चलते मौत हो गई. अब उनके पीछे उनकी पत्नी सलमा नेकी और तीन बच्चे हैं. जो कथितरूप से उनकी वसीयत का हक रखते हैं.