फतेहपुर में 3 और बाराबंकी में 2 मौत, दो सड़क हादसों में गई 5 की जान, एक तो अपने पिता का अस्थि विसर्जन करने जा रहा था

फतेहपुर में 3 और बाराबंकी में 2 मौत, दो सड़क हादसों में गई 5 की जान, एक तो अपने पिता का अस्थि विसर्जन करने जा रहा था


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और बाराबंकी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन दोस्त और मां बेटे शामिल हैं. बाराबंकी में बेटा अपनी मां के साथ पिता की अस्थि विसर्जित करने जा रहा था, तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके पर मौत हो गई.

Zoom

फतेहपुर और बाराबंकी में पांच लोगों की मौत. (सांकेतिक तस्वीर)

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहुर जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दोस्तों को कुचल दिया, जिसके चलते तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम, अनुज पाल और विश्वेश पटेल के रूप में हुई है. वहीं घटना के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक समेत चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है. थाना कोतवाली के ARTO ऑफिस के पास NH-19 की घटना है.

पिता की अस्थि को विसर्जित करने जा रहा था बेटा
वहीं बाराबंकी के भानमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला, जहां बाइक सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बेटा अपनी मां के साथ पिता की अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था. तभी भानमऊ चौराहे के पास मिट्टी लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

8 दिन पहले पिता की हुई थी मौत
मृतकों की पहचान जैदपुर थाना क्षेत्र के पारादीपू गांव निवासी सर्वेश और उनकी मां शर्मावती के रूप में हुई है. करीब आठ दिन पहले सर्वेश के पिता का निधन हो गया था. पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए सर्वेश अपनी मां को बाइक पर बैठाकर घाट जा रहा था. इसी दौरान भानमऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के भानमऊ चौराहे के पास का है पूरा मामला.



Source link