Last Updated:
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण ने 5 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक दी. पहले दिन से फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. रामायण बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है. वहीं यूट्यूब और सोशल मीडिया पर रामायण के गाने भी धूम मचा रहे हैं.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा द्वारा बनाई गई रामायण के गानों की यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है. इन गानों का काफी पसंद किया जा रहा है. रामायण के गाने मंगल रंग की रिलीज के बाद सोशल मीडिया इसके म्यूजिक को लेकर चर्चाएं थीं कि ये गाना कव्वाली जैसा लग रहा है. वहीं कुछ लोगों ने एआर रहमान के संगीत पर भी सवाल खड़े किए थे, लेकिन इन सबके बीच गाने मंगल रंग ने यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज कमा लिए हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स ने मंगल रंग के म्यूजिक को कव्वाली से जोड़ते हुए रामायण में इसके इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई थी. अब इसी गाने के कन्नड़ वर्जन को आवाज देने वाले सिंगर अरमान मलिक ने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है.
अरमान मलिक ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि गाना रिकॉर्ड करते समय उनके दिमाग में सिर्फ एआर रहमान का म्यूजिक विजन था. उन्होंने सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं और लोगों के रिएक्शन को अपने काम पर हावी नहीं होने दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम armaanmalik)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अरमान मलिक ने फिल्म ‘रामायण’ के गाने ‘मंगल रंग’ का कन्नड़ वर्जन ‘मंगल संगम’ अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है. पीटीआई को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम armaanmalik)
उन्होंने बताया कि इतने प्रतिष्ठित और लोगों की आस्था से जुड़े विषय पर आधारित फिल्म का हिस्सा बनना अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है. अरमान के मुताबिक, जब किसी ऐसी कहानी के लिए गाना गाने का मौका मिलता है, जिसे लोग बेहद सम्मान और श्रद्धा के साथ देखते हैं, तो कलाकार को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना स्वाभाविक है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम armaanmalik)
अरमान मलिक कहते हैं कि मंगल रंग के कन्नड़ वर्जन मंगल संगम को रिकॉर्ड करने के दौरान उन्होंने बाहरी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. उन्होंने अपने काम और एआर रहमान के म्यूजिक पर फोकस करने का फैसला किया था. वो कहते हैं कि उन्हें दिग्गज कंपोजर एआर रहमान के विजन पर पूरा भरोसा था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम armaanmalik)
अरमान मलिक ने गाने को रिकॉर्ड करते समय सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और आलोचनाओं को अपने काम को प्रभावित नहीं करने दिया. उनके लिए सबसे अहम बात संगीतकार के विजन को समझना और उसे अपनी आवाज के जरिए सही तरीके से पेश करना था.
अरमान मलिक ने कहा कि रामायण में काम करने का मौका उनके लिए सौभाग्य से कम नहीं था. इस बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ना उनके लिए अप्रत्याशित था. सिंगर ने एआर रहमान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए इसे बेहद खास बताया. उन्होंने इस सहयोग को एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा.