नई दिल्ली (Semiconductor Industry Jobs 2026). पिछले कुछ दशकों से युवाओं के बीच आईटी सेक्टर ही करियर की पहली और आखिरी पसंद बना हुआ था. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना हर ग्रेजुएट का सपना होता था. लेकिन अब टेक्नोलॉजी की दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है. यह आईटी सेक्टर का क्रेज पीछे छोड़ रहा है. हम बात कर रहे हैं ‘सेमीकंडक्टर’ यानी चिप मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग के क्षेत्र की. यह आज के दौर में भारत का सबसे तेजी से उभरता हुआ हॉट सेक्टर बन गया है.
चार गुना बढ़ेगा मौजूदा वर्कफोर्स
भारत सरकार की ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ पहलों के चलते देश में चिप मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइनिंग यूनिट्स तेजी से स्थापित हो रही हैं. वर्तमान में देश के इस सेक्टर में लगभग 25,000 लोग काम कर रहे हैं. लेकिन आने वाले 3 वर्षों में यह संख्या बढ़कर चार गुना यानी 1 लाख से अधिक हो जाएगी. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगले 18 महीनों के अंदर ही करीब 67,500 नए पद खुलने की संभावना है. इसका मतलब है कि आने वाला समय टेक स्टूडेंट्स और इंजीनियर्स के लिए सुनहरा साबित होने वाला है.
सिर्फ चिप डिजाइन ही नहीं, इन नए रोल्स की भी भारी मांग
शुरू में भारत का सेमीकंडक्टर टैलेंट सिर्फ चिप डिजाइनिंग तक सीमित था. लेकिन फैब्रिकेशन और एडवांस पैकेजिंग यूनिट्स खुलने से कामकाज का दायरा काफी बढ़ गया है. अब कंपनियों को केवल डिजाइनर्स की ही नहीं, बल्कि प्रोसेस इंजीनियर्स, इक्विपमेंट मेंटेनेंस एक्सपर्ट्स, यील्ड मैनेजमेंट और रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग के एक्सपर्ट की भी बड़ी संख्या में तलाश है. इसके अलावा माइक्रोआर्किटेक्चर, डिजिटल डिजाइन, RTL कोडिंग और डिजाइन वेरिफिकेशन जैसे खास डोमेन में भी टैलेंट की भारी कमी है.
अनुभवी एक्सपर्ट्स की भारी किल्लत और छप्परफाड़ सैलरी
युवाओं के लिए सलाह
अगर आप भी टेक्नोलॉजी या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं और पारंपरिक कोडिंग से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं तो सेमीकंडक्टर सेक्टर भविष्य का सबसे बेहतरीन विकल्प बन सकता है. इसके लिए न सिर्फ हार्डवेयर और कोडिंग की बुनियादी समझ जरूरी है, बल्कि अल्ट्रा मॉडर्न टेक्नोलॉजी में स्पेशलाइजेशन भी सीधे लाखों के पैकेज तक पहुंचा सकता है.