कमल की आकृति में बना भव्य भवन, अंदर हैं कई सुविधाएं, फिर भी धूल फांक रहा कन्वेंशन सेंटर

कमल की आकृति में बना भव्य भवन, अंदर हैं कई सुविधाएं, फिर भी धूल फांक रहा कन्वेंशन सेंटर


होमफोटोदेश

300 लोगों का हॉल और 68 गाड़ियों की पार्किंग, जानिए कन्वेंशन सेंटर की खासियत

Last Updated:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ भव्य कन्वेंशन सेंटर इन दिनों चर्चा में है. चुन्नीगंज चौराहे पर कमल की आकृति में बना यह भवन शहर को बड़े व्यापारिक आयोजनों और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का केंद्र बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था. हालांकि, निर्माण पूरा होने के बाद भी इसका नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है. भवन में धूल जम रही है और परिसर में लगे पौधे भी देखरेख के अभाव में झाड़ियों में बदलने लगे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी यह परियोजना इस्तेमाल में क्यों नहीं आ रही है.

95 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण- कानपुर के चुन्नीगंज चौराहे पर कमल की आकृति में बनाया गया भव्य कन्वेंशन सेंटर शहर की बड़ी विकास परियोजनाओं में शामिल है.

तैयार होने के बाद भी संचालन का इंतजार- भवन का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन लंबे समय से नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया है. इस वजह से करोड़ों रुपये की परियोजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है.

देखरेख के अभाव में बिगड़ रही स्थिति- भवन पर धूल जम रही है और परिसर में लगाए गए पौधे झाड़ियों का रूप लेने लगे हैं. पानी की टंकियों में मच्छर पनपने की आशंका भी जताई गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दो बड़े प्रदर्शनी हॉल की सुविधा- कन्वेंशन सेंटर में 16 हजार और 12 हजार वर्गफुट के दो प्रदर्शनी हॉल बनाए गए हैं. यहां व्यापारिक प्रदर्शनियां और बड़े एक्सपो आयोजित किए जा सकते हैं.

कॉन्फ्रेंस से लेकर पार्किंग तक इंतजाम- यहां 300 लोगों की क्षमता वाला सम्मेलन कक्ष, तीन बैठक कक्ष, छह अतिथि कमरे, दो सुइट, आठ हजार वर्गफुट का फूड कोर्ट और 68 वाहनों की कवर्ड पार्किंग है.

कंपनी का चयन, हैंडओवर की प्रक्रिया जारी- अधिकारियों के मुताबिक संचालन के लिए कंपनी का चयन हो चुका है. अब हैंडओवर और उद्घाटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सेंटर शुरू होने की उम्मीद है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link