Last Updated:
सिवनी के छपारा थाना क्षेत्र में NH-44 पर सोमवार तड़के बेंगलुरु से नेपाल जा रही करीब 100 यात्रियों से भरी बस सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गई. हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं. सुरक्षित यात्रियों, महिलाओं और बच्चों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्थानीय समाजसेवियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में की है.
सिवनी में एक बस एक्सीडेंट हो गया.
सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. बेंगलुरु से नेपाल जा रही करीब 100 यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसा छपारा थाना क्षेत्र के रणधीर नगर के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ. दुर्घटना में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 100 यात्री सवार थे और सभी बेंगलुरु से नेपाल स्थित अपने घर जा रहे थे.
सोमवार तड़के रणधीर नगर के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे के बाद बस में सवार सुरक्षित यात्रियों के सामने ठहरने और भोजन की समस्या खड़ी हो गई. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. ऐसे में छपारा के समाजसेवियों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया. यात्रियों के ठहरने के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर के रैन बसेरा और दोनों धर्मशालाओं को खोल दिया गया.
समाजसेवी सन्देश कुमार ने कहा, “सुबह 4:00 बजे पुलिस थाने से हमें सूचना मिली कि एक नेपाल जाने वाली पैसेंजर बस की दुर्घटना हो गई है. बस बेंगलुरु से जा रही थी. तो सुबह हमने मंदिर के दोनों धर्मशाला इनके लिए खुलवाए हैं. ये लोग आज दिनभर यहां विश्राम करेंगे, नहाएंगे. इनके भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं. रुकने की व्यवस्था कर रहे हैं. हमारे पास यही जानकारी है. हमारा काम सेवा का है.”
वहबीं, पैसेंजर शिवकुमार शिवहरे ने कहा, “हम बस में आ रहे थे. बेंगलुरु से नेपाल के लिए हम आ रहे थे. उस टाइम 2 दिन हो चलते हुए. ड्राइवर ने गाड़ी के पीछे टक्कर मार दी. एक्सीडेंट हो गया. लोग कह रहे हैं ड्राइवर दारू पीने-पाने वाले हैं. कुल लोग कह रहे थे उन्होंने पीते हुए देखा था. लेकिन मैंने उन्हें कहा को वो पीने वाले नहीं थे. या फिर सो गया था. शायद इसी वजह से एक्सीडेंट हुआ.”