MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
भोपाल नगर निगम के प्लास्टिक प्लांट में लगी आग
भोपाल के आदमपुर खंती के प्लास्टिक प्लांट में आग लग गई. नगर निगम के प्लास्टिक प्लांट में आग लगी है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग बुझाने का प्रयास जारी है. नगर निगम का प्लास्टिक प्लांट आदमपुर इलाके में है. यह प्लांट प्लास्टिक रीसायकल का है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है.
जबलपुर में नाबालिग युवक की बेरहमी से हत्या
जबलपुर के हनुमानताल इलाके में 17 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई. पत्थर मारने के बाद चाकुओं से गोदकर हत्या की गई. 4 से 5 आरोपियों द्वारा युवक की हत्या की गई है. मृतक का नाम नौशाद अली है. पुरानी रंजिश को लेकर हत्या हुई है. हनुमान ताल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले युवक पर पत्थर पटका. उसके बाद चाकू और धारदार हथियार से हत्या कर दी. सभी आरोपी फरार हैं. हनुमान ताल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई.
रायपुर में DED अभ्यर्थियों को तूता धरना स्थल किया गया शिफ्ट
रायपुर में DED अभ्यर्थियों को तूता धरना स्थल शिफ्ट किया गया. शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. अभ्यर्थी आज तड़के शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे. वे सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं. सहायक शिक्षक के 2300 पद खाली हैं. अभ्यर्थी इन्हीं रिक्त पदों पर भर्ती की मांग कर रहे हैं.
नरसिंहपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक फरार
नरसिंहपुर के गाडरवारा थाना क्षेत्र के कामती तिराहे के पास देर रात सड़क हादसा हो गया. बाइक से घर लौट रहे 25 वर्षीय शिवकुमार जाटव को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ग्राम खुर्सीपार निवासी शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गाडरवारा पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की. पुलिस टक्कर मारकर फरार हुए ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है.
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर आज से सुनवाई
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर आज से सुनवाई होगी. अवैध निर्माण पर ज्यादा आपत्तियां हैं. मास्टर प्लान के ड्राफ्ट पर 13400 आपत्तियों पर आज से सुनवाई होगी. लालघाटी स्थित हुजूर तहसील में टी एंड सीपी के अफसर रहवासियों का पक्ष सुनेंगे. सबसे ज्यादा 6000 आपत्तियां बड़े तालाब और जल स्रोतों के कैचमेंट को लेकर हैं. 4000 से ज्यादा आपत्तियां आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रस्ताव पर हैं. अवैध निर्माण और आवासीय क्षेत्रों के कमर्शियल इस्तेमाल पर रहवासियों की आपत्ति है. मास्टर प्लान के विरोध में रहवासी पहले ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं. सुनवाई में रहवासी अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन का मुद्दा उठाएंगे.
मुरैना पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चंबल नदी के रेत पर चला वन विभाग का बुलडोजर
मुरैना पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. चंबल नदी के रेत पर वन विभाग का बुलडोजर चला. 1000 टोली से अधिक रेत के डंप को नष्ट किया. कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया. टेट्ररा और सबलगढ़ थाना पुलिस और वन विभाग ने यह कार्रवाई की है. टेट्ररा थाना क्षेत्र के रायड़ी गांव में तीन जगह हो रहे डंप को नष्ट किया गया. नष्ट किए गए रेत की कीमत 26 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.
बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन
बिलासपुर में आज जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू कार्यक्रम में शामिल होंगे. डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप और रामविचार नेताम सहित कई दिग्गज नेता भी आयोजन में शामिल होंगे. सीएम पुराने बस स्टैंड की 12.60 करोड़ की ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण करेंगे. वह 119.11 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों की सौगात देंगे. 89.30 करोड़ के 7 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. 29.79 करोड़ के 9 कार्यों का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. दोपहर 2:20 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में मुख्य समारोह होगा. सीएम साय शाम 4:15 बजे बिलासपुर से रवाना होंगे.
महाकाल पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की होंडा शाइन बाइक बरामद; आरोपी पर पहले से 7 आपराधिक मामले दर्ज
उज्जैन में वाहन चोरी के मामले में थाना महाकाल पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने घर के बाहर से चोरी हुई होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा के रूप में हुई है. आरोपी का उज्जैन जिले के अलग-अलग थानों में आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है. दरअसल कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे घर के बाहर खड़ी की थी. अगले दिन सुबह जब वे उठे, तो बाइक गायब मिली. काफी तलाश करने के बाद भी मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना महाकाल में शिकायत दर्ज कराई. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए आरोपी विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल क्रमांक MP13 FR 9291 भी बरामद कर ली है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा सहित विभिन्न थानों में पहले से चोरी, मारपीट और अन्य धाराओं में 7 प्रकरण दर्ज हैं. वर्तमान मामले को मिलाकर आरोपी के खिलाफ कुल 8 आपराधिक प्रकरण सामने आए हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य गतिविधियों को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे कुनकुरी के छठ घाट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर में कुनकुरी के छठ घाट पर पहुंचे. सीएम पत्नी कौशल्या साय के साथ सिर पर सूप रखकर छठ घाट पर पहुंचे. उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट पर 15 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया.
ग्वालियर के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो में दर्ज हुई FIR
ग्वालियर में एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है. हजीरा सिविल अस्पताल की यह घटना है. किशोरी ने ड्यूटी डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इमरजेंसी वार्ड में 12 नंवबर को यह घटना हुई. किशोरी ने किला गेट थाने में शिकायत दी थी. डॉ सुरम्य शाक्य पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और बिलासपुर दौरे पर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे. वह कुनकुरी में छठ महापर्व में शामिल होंगे. सीएम कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. वह बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण और राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे. सेंदरी में धान उपार्जन केंद्र और निर्माणाधीन सीबीसी प्लांट का निरीक्षण करेंगे. सीएम लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही मु्ख्यमंत्री पुराना बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग और डेटा सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे. सीएम साय शाम 4:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.