पाली बांगड़ अस्पताल की बड़ी लापरवाही: डी फेब्रिकेट वार्ड में चूहों का आतंक, भर्ती मरीज और उसके अटेंडर के पैरों के अंगूठे कुतरे

पाली बांगड़ अस्पताल की बड़ी लापरवाही: डी फेब्रिकेट वार्ड में चूहों का आतंक, भर्ती मरीज और उसके अटेंडर के पैरों के अंगूठे कुतरे


Last Updated:

Pali Bangad Hospital News: पाली के बांगड़ अस्पताल के डी फेब्रिकेट वार्ड में चूहों का भयंकर आतंक देखने को मिला है. जोजावर निवासी भर्ती मरीज मोतीसिंह और उनके अटेंडर के पैरों के अंगूठों को चूहों ने कुतर दिया. अस्पताल प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि पिछले बीस दिन से वार्ड में चूहे मारने की दवा तक नहीं डाली गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Pali News: बांगड़ अस्पताल में चूहों का आतंक, मरीज के पैर कुतरे

पाली: राजस्थान के पाली जिले के प्रमुख बांगड़ अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली और गंभीर घटना सामने आई है. अस्पताल के डी फेब्रिकेट वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का जीवन अब सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि यहां वार्ड के भीतर चूहों का भयंकर आतंक मचा हुआ है. हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अब चूहे वार्ड में भर्ती मरीजों को अपना शिकार बनाने लगे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, जोजावर निवासी मोतीसिंह बांगड़ अस्पताल के डी फेब्रिकेट वार्ड में अपना इलाज करवा रहे हैं. अस्पताल में भर्ती इसी दौरान चूहों ने सोते हुए मरीज मोतीसिंह के दोनों पैरों के अंगूठों को बुरी तरह से कुतर दिया. हद तो तब हो गई जब मरीज की देखरेख कर रहे उनके अटेंडर के पैर को भी चूहों ने नहीं बख्शा और उसे भी कुतर डाला. इस घटना के बाद से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही
इस शर्मनाक घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष और अन्य लोगों ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को इस बात की शिकायत की, तो उनकी तरफ से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया. आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की इस लपरवाही के कारण चूहों के हौंसले इतने बुलंद हैं. स्थिति यह है कि पिछले बीस दिनों से अधिक समय से इस वार्ड में चूहों को मारने वाली या भगाने वाली कोई भी दवा नहीं डाली गई है, जिससे चूहों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है.

मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान
बांगड़ अस्पताल जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान में इस तरह की लापरवाही होना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगाती है. एक तरफ जहां मरीजों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें चूहों के काटने जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों और परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाए और लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.



Source link